‘एक दो तीन चार, अमित जी की जय-जयकार…’ फैंस ने ऐसे मनाया अमिताभ बच्चन का बर्थडे, जलसा के बाहर उमड़ी भारी भीड़

‘एक दो तीन चार, अमित जी की जय-जयकार…’ फैंस ने ऐसे मनाया अमिताभ बच्चन का बर्थडे, जलसा के बाहर उमड़ी भारी भीड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बर्थडे के मौके पर उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस ने डांस करके और गाने गा करके उनके जन्मदिन का जश्न मनाया है.

Amitabh Bachchan Birthday Celebration: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 84 साल के हो चुके हैं. आज यानी 11 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है. अपनी दमदार अदाकारी के जरिए उन्होंने करोड़ों दिलों में जगह बनाई है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. फैंस ने उनके जन्मदिन को भी काफी खास बना दिया और धूमधाम से इस दिन को सेलिब्रेट किया.

रात में जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 से पार हुईं उनके फैंस उनके बंगले जलसा के बाहर उनके बर्थडे का जश्न मनाने लगे. कोई डांस करता दिखा, तो कई गाना गाता नजर आया. कुछ लोग बिग बी के लुक में भी उनके घर के बाहर नजर आए. अब उस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उन वीडियोज को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है और फैंस अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.

जलसा के बाहर फैंस का डांस

इस वीडियो में भारी संख्या में फैंस दिख रहे हैं. एक शख्स बिग बी के लुक में ही नजर आ रहा है. सभी मिलकर गाना गा रहे हैं- “अरे दीवानों मुझे पहचानो” वो आदमी 84 का टैग भी अपने साथ लिए दिख रहा है. वहीं एक दूसरे वीडियो में वो शख्स जलसा के बाहर डांस करते नजर आ रहा है.

अमिताभ बच्चन के लिए जय-जयकार

इतना ही नहीं एक दूसरे वीडियो में तमाम लोग बिग बी के लिए नारे लगाते नजर आ रहे हैं. सभी कह रहे हैं, “एक दो तीन चार, अमित जी की जय-जयकार’. कुछ लोग जलसा के बाहर बिग बी की फैमिली फोटो भी लेकर पहुंचे, जिसमें बिग बी के साथ-साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, श्वेता नंदा, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? दृश्यम 3 की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब

बहरहाल, अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था. वो पिछले 57 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. उन्होंने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो 200 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More