Bhojpuri Bawaal: ”साथ में बच्चा पालेंगे…” आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी के लिए किया प्रपोज? नया वीडियो देख लोग हैरान
Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त धूम मचा रहा है. जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे हैं. पर क्या सच में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज किया है?
Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और काजल राघवानी समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान काजल राघवानी ने अपने और खेसारी लाल के रिश्ते की सच्चाई बताई. वहीं, पवन सिंह भी शादी को लेकर अपनी बात रखते दिखे. जबकि, आम्रपाली दुबे ने बिना शादी के बच्चा अडॉप्ट करने की बात अपने घर वालों को बताई. जो इस बात को एक्सेप्ट कर चुके हैं. इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज किया है.
दरअसल ऐसी अफवाहें थीं कि आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इसे लेकर उन पर शो में सवाल भी उठे हैं, पर वो क्लियर कर चुकी हैं कि वो दोनों बस अच्छे दोस्त हैं. हाल ही में आम्रपाली ने पवन सिंह से बात की. वो कहती दिखीं कि-” एक बच्चा गोद लेना चाहती हूं, इस बारे में अपने परिवार से बात कर ली थी, लेकिन उन्हें लगा कि अकेले मां बनकर बच्चे की परवरिश करना मुश्किल हो सकता है.”
आम्रपाली ने मजाक में पवन सिंह को किया प्रपोज
भोजपुरी बवाल के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने मजाक में पवन सिंह से कहा, ”मैं सोच रही हूं कि अकेले बच्चे की परवरिश करना बहुत मुश्किल होगा. हमें शादी कर लेनी चाहिए, और फिर हम मिलकर बच्चे की परवरिश कर सकते हैं.” यह बात होते ही शुरुआत में तो उनकी बात पर खामोशी छा गई, लेकिन जल्द ही दोनों एक्टर्स जोर-जोर से हंसने लगे. जिससे क्लियर हो गया कि दोनों के बीच ऐसे मजाक चलते रहते हैं और फिर आम्रपाली ने कहा कि- ”आप बहुत अच्छे इंसान हैं. आप दूसरों के लिए इतना कुछ करते हैं. आप अपने बारे में क्यों नहीं सोचते?”
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
इस दौरान आम्रपाली ने पूछा कि- ”आप अकेले रहते हैं. आप किसी भी बच्चे को प्यार से उठाते हैं. अगर किसी को मदद की जरूरत होती है, तो आप तुरंत पहुंच जाते हैं. क्या आपको जीवन में कभी अकेलापन महसूस नहीं होता?” तो पावर स्टार ने कहा कि ”हां, ऐसा लगता है कि कुछ कमी है, लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत मेरी मां है. वह चाहती हैं कि उनके चारों बच्चे एक परिवार की तरह रहें. मैं भी सिर्फ घर बसाना चाहता हूं ताकि यह खालीपन खत्म हो और मुझे अकेलापन महसूस न हो. बाकी सब महादेव के हाथ में है.”




