लिफ्ट में थप्पड़ मारा, दुबई में लड़की के…भव्या सिंह के आरोपों पर आसिम रियाज का फूटा गुस्सा, भेजा लीगल नोटिस

लिफ्ट में थप्पड़ मारा, दुबई में लड़की के…भव्या सिंह के आरोपों पर आसिम रियाज का फूटा गुस्सा, भेजा लीगल नोटिस

हाल ही में हुए पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना से मारपीट और दुबई में लड़की के पैसों पर पलने जैसे दावों पर आसिम रियाज ने भव्या सिंह के साथ और यू-ट्यूब पोर्टल को 72 घंटे का सख्त लीगल नोटिस थमा दिया है.

बिग बॉस 13′ के रनर-अप और एक्टर आसिम रियाज अपनी छवि को लेकर उड़ रही अफवाहों से काफी नाराज हैं. अपनी पर्सनल लाइफ पर गलत बातें फैलाए जाने पर इस बार उन्होंने सख्त रुख अपना लिया है. एक यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भव्या सिंह की तरफ से लगाए गए गंभीर और आपत्तिजनक आरोपों के खिलाफ आसिम ने कानूनी एक्शन लिया है. आसिम ने अपनी लीगल टीम ‘फाल्कन लीगल’ के एडवोकेट सुहैल शरीफ के जरिए भव्या सिंह, एक यूट्यूब चैनल और ‘यूट्यूब’ को एक सीज एंड डेसिस्ट (Cease and Desist) लीगल नोटिस भेजा है.

इस नोटिस में आसिम रियाज ने साफ कर दिया है कि बिना किसी सबूत या पुख्ता जानकारी के केवल ‘गॉसिप’ के आधार पर उनकी छवि को तार-तार करने की कोशिशों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पॉडकास्ट में लगाए आरोप क्या थे?

मामला 26 अगस्त 2026 को एक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हुए पॉडकास्ट का है. नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान भव्या सिंह ने आसिम रियाज और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले दावे किए.

कथित मारपीट और लिफ्ट का सीसीटीवी

भव्या ने दावा किया कि उन्हें किसी से पता चला कि आसिम ‘पागल’ आदमी है और मारपीट करता है. इतना ही नहीं, इंटरव्यूअर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि शायद किसी होटल की ऐसी कोई सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें आसिम लिफ्ट के अंदर हिमांशी को खींचते, धक्का देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं.

दुबई में रहने का दावा

इसके अलावा भव्या ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने किसी से सुना है कि आसिम दुबई के अंदर किसी लड़की के पैसों पर पल रहे हैं.

आसिम ने आरोपों से किया इनकार

नोटिस में आसिम रियाज ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है. आसिम की तरफ से स्पष्ट कहा गया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी हिमांशी खुराना पर न तो हाथ उठाया, न उन्हें थप्पड़ मारा और न ही कभी कोई धक्का-मुक्की की. ऐसे किसी भी सीसीटीवी फुटेज का कोई वजूद ही नहीं है. नोटिस में ये भी हाइलाइट किया गया कि खुद भव्या सिंह ने इंटरव्यू के दौरान “मुझे लगता है” और “अफवाह” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो ये साबित करता है कि उनके पास कोई प्रत्यक्ष प्रमाण या व्यक्तिगत जानकारी नहीं थी. इसके बावजूद एक महिला पर शारीरिक हमले का झूठा लांछन लगाकर और किसी अज्ञात महिला पर आर्थिक रूप से निर्भर बताकर आसिम की मेहनत से कमाई गई इज्जत, साख और करियर को गहरा नुकसान पहुंचाया गया है.

View this post on Instagram

A post shared by ASIM RIAZ