करीना-अर्जुन की ‘Ki & Ka’ के सीक्वल में कियारा आडवाणी? हीरो की तलाश जारी, इस साल शुरू होगी शूटिंग!
Ki And Ka Sequel: 'टॉक्सिक' के बाद कियारा आडवाणी का नाम अब 'की एंड का' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई ह
Ki And Ka Sequel: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके इंटिमेट सीन को लेकर काफी चर्चा है. इस बीच एक्ट्रेस की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. पता चला है कि कियारा को करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ के सीक्वल के लिए अप्रोच किया गया है. 10 साल पुरानी इस फिल्म का मेकर्स दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि कियारा ने अभी फिल्म साइन नहीं की है.
कियारा आडवाणी के अगले प्रोजेक्ट को लेकर दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ‘की एंड का’ के सीक्वल के लिए कियारा का नाम सबसे आगे है. मेकर्स ने फिल्म के लिए कियारा को अप्रोच किया और उन्होंने भी इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है. यानी कियारा ने दिलचस्पी जरूर दिखाई है, पर कोई कमिटमेंट अभी नहीं हुआ है.
View this post on Instagram
‘की एंड का’ के सीक्वल में फ्रेंश कहानी
बताया गया है कि ‘की एंड का’ के पार्ट 2 की कहानी फ्रेश होगी. यानी जहां से करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म खत्म हुई थी, ये वहां से आगे नहीं बढ़ेगी. हालांकि फिल्म में किरदारों के नाम का इस्तेमाल किया जाएगा. 2016 में आई ‘की एंड का’ का निर्देशन आर बाल्की ने किया था. फिलहाल मेकर्स फिल्म के मेल एक्टर्स की तलाश कर रहे हैं. सब कुछ सही रहा था इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की प्लानिंग है. हालांकि मेकर्स ने अभी इन खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है. ‘की एंड का’ को सुनील ए लुल्ला, राकेश झुनझुनवाला, आर. बाल्की और आरके दमानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था.
30 करोड़ की फिल्म, कमाई कितनी हुई थी?
‘की एंड का’ में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई थी, जो अपने कामों को बदल लेता है. अर्जुन कपूर घर संभालते हैं और करीना बाहर दफ्तर में काम करती हैं. फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था और भारत में इसने 52.24 करोड़ रुपये नेट और 70.52 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई की थी. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 28.73 करोड़ का बिज़ेनस किया था. वर्ल्डवाइड फिल्म ने (ग्रॉस) 99.25 करोड़ का अच्छा बिज़नेस किया था.




