Batwara: सनी देओल से पहले धर्मेंद्र ने भी बनाई थी ‘बंटवारा’, क्या थी फिल्म की कहानी? बॉक्स ऑफिस पर हुआ था ये हाल
Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल 'बंटवारा 1947' के नाम से फिल्म लेकर आए हैं. 'बंटवारा' के नाम से 37 साल पहले धर्मेंद्र की भी एक फिल्म आई थी. जानिए उसकी कहानी क्या थी.
Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल जब भी पर्दे पर नजर आते हैं, अपने दमदार अंदाज से छा जाते हैं. फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इन दिनों वो अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. 14 अगस्त को ये फिल्म रिलीज हुई है. नाम की तरह इस फिल्म में भी भारत और पाकिस्तान बंटवारे के समय की ही कहानी दिखाई गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल के पिता और दिग्गज दिवंगत बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र भी ‘बंटवारा’ के नाम से एक फिल्म में नजर आ चुके हैं.
जहां एक तरफ सनी देओल की फिल्म का नाम ‘बंटवारा 1947’ है, तो वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र की पिक्चर का नाम ‘बंटवारा’ था. वो फिल्म अब से 37 साल पहले रिलीज हुई थी. फिल्म लोगों को तो पसंद आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पाया था. जानिए कि धर्मेंद्र के साथ फिल्म में कौन-कौन से सितारे दिखे थे, फिल्म की कहनी क्या थी.
धर्मेंद्र के साथ ये सितारे नजर आए थे?
धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’ साल 1989 में रिलीज हुई थी. इस पिक्चर को डायरेक्ट किया था जेपी दत्ता ने. इसमें विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, अमरीश पुरी, अमृता सिंह और पूनम ढिल्लों जैसे सितारे भी नजर आए थे. इस फिल्म में दो दोस्तों (ठाकुर विक्रम सिंह और पुलिस अधिकारी सुमेर सिंह) की कहानी दिखाई गई थी. विनोद खन्ना ने विक्रम सिंह का रोल किया था और धर्मेंद्र ने सुमेर सिंह का. दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती होती है. हालांकि, सामाजिक हालातों, जमीन के झगड़ों की वजह से दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. इसमें जमींदारी प्रथा और डाकुओं से जुड़ी समस्या को दिखाया गया था.
ये भी पढ़ें-
400 मिलियन इंस्टा फॉलोअर वाली सिंगर-एक्टर सेलेना पर धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दायर
बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा’ का क्या हाल हुआ था?
धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’ ने कितनी कमाई की थी, इसको लेकर जानकारी तो नहीं है, लेकिन IMDB की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. अब सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ लेकर आए हैं, जिसकी कहानी धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’ से काफी अलग है. धर्मेंद्र के साथ-साथ उनके बेटे करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसे डायरेक्ट राजकुमार संतोषी ने किया है और आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं.




