Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, कम वोटों ने बिगाड़ा खेल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, कम वोटों ने बिगाड़ा खेल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस में इस बार घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं. लेकिन इस बार अरिशफा खान का ग्रुप टूटने वाला है. जी हां, खबरों के मुताबिक, शो से अमन गांधी का सफर खत्म हो गया है.

Bigg Boss 20: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस इस वक्त काफी चर्चा में है. शो में हर दिन ही नए-नए मुद्दे देखने को मिल रहे हैं और खूब लड़ाई झगड़ा भी हो रहा है. वहीं, हर हफ्ते किसी न किसी का सफर भी खत्म हो रहा है. इस बार भी घर सिर्फ आम्रपाली और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल को छोड़ कर बाकी सभी नॉमिनेटिड हैं. वहीं, आसिफ घर के कैप्टन थे. इसलिए वो भी नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे. वैसे तो वीकेंड के वार के दूसरे दिन इविक्शन होता है. लेकिन इस बार पहले ही एविक्ट हुए कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है.

जी हां, एक्स पर बिग बॉस की हर अपडेट देने वाले एक पेज ने एविक्ट हुए कंटेस्टेंट के नाम के खुलासा कर दिया है. इसे सुनकर आपको भी तगड़ा झटका लग सकता है. पेज के मुताबिक, बिग बॉस से अरिशफा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी का ग्रुप टूटने वाला है. क्योंकि अमन को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसकी वजह से वो घर से बेघर हो गए हैं.

अमन गांधी हुए बिग बॉस से बाहर

लाइव फीड अपडेट नाम के एक पेज ने एक्स पर ट्विट कर बताया है कि, अमन गांधी बिग बॉस हाउस से एविक्ट हो गए हैं. अमन को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसकी वजह से वो बाहर हो गए हैं. शो में उनका सफर करीब 43 दिन का रहा है. शो में उनकी गेम किसी को भी समझ नहीं आई. सलमान खान ने भी कई वीकेंड के वार में अमन को गेम पर ध्यान देने की बात कही थी. अब शायद ऑडियसं को भी अमन का गेम समझ नहीं आया है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है.