चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: UP से 3 शूटर गिरफ्तार, तीनों को लाया गया कोलकाता, आज कोर्ट में पेशी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. इन शूटर्स को कोलकाता लाकर भवानी भवन में पूछताछ की गई है.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 3 शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों शूटर्स उत्तर प्रदेश से अरेस्ट हुए हैं. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 6 मई की रात को मध्यमग्राम में उनके सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. तीनों शूटर्स को गिरफ्तारी के बाद कोलकाता लाया गया. गिरफ्तार लोगों से भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ की गई. आरोपियों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा.
खबर अपडेट हो रही है…




