कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में महारैली, 28 दिसंबर को जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में महारैली, 28 दिसंबर को जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में महारैली होगी. 28 दिसंबर को इस महारैली में कांग्रेस के 10 लाख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सभी सदस्य इस महारैली में उपस्थित रहेंगे.

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में महारैली होगी. 28 दिसंबर को इस महारैली में कांग्रेस के 10 लाख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सभी सदस्य इस महारैली में उपस्थित रहेंगे. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोग कांग्रेस के साथ हैं. पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है. राज्य चुनाव के नतीजों से इसे देखा जा सकता है. वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि नागपुर में भव्य रैली को हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य संबोधित करेंगे.