Dada: सौरव गांगुली के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज, ‘दादा’ बने राजकुमार राव का फर्स्ट लुक OUT, कब रिलीज होगी फिल्म?

Dada: सौरव गांगुली के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज, ‘दादा’ बने राजकुमार राव का फर्स्ट लुक OUT, कब रिलीज होगी फिल्म?

Dada The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली का नाम उन प्रभावशाली कप्तानों में आता है, जिन्होंने टीम इंडिया को नई पहचान दिलाई. उनका करियर शानदार रहा है और आज यानी 8 जुलाई को वो अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैन्स को बड़ा सरप्राइज भी मिल गया है. उनकी बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. राजकुमार राव फिल्म में दादा बने हैं, अब जानिए फिल्म कब आएगी?

Dada The Sourav Ganguly Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज यानी 8 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. वो भारतीय क्रिकेट के उन प्रभावशाली कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को नई पहचान दिलाई है. लोगों ने अबतक उनकी कहानी सिर्फ सुनी थी, अब उसे बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगे. जी हां, राजकुमार राव उनकी बायोपिक में लीड रोल कर रहे हैं. अब फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जिसमें राजकुमार राव टी-शर्ट निकालकर लहराते दिखे. यह वही खास सेलिब्रेशन है, जो इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को करारा जवाब था. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे दादा. वहीं, पोस्टर में लिखा था- ‘द सौरव गांगुली स्टोरी’ में दादा के रोल में राजकुमार राव. जिन्होंने सिर्फ खेला नहीं, बल्कि उसे बदला है. यह पिक्चर 14 मई, 2027 को रिलीज होगी. अब इस पोस्टर को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है. साथ ही लोग फिल्म की रिलीज डेट के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं. दरअसल लंबे वक्त से फिल्म पर राजकुमार राव काम कर रहे हैं, शूटिंग शुरू हो चुकी है. साथ ही अब रिलीज डेट भी फाइनल कर ली है.

दादा बनेंगे राजकुमार राव, कब आएगी फिल्म?

दरअसल राजकुमार राव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. साथ ही इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट भी हैं. खासकर जैसा फर्स्ट लुक है, उसमें वो क्रिकेटर से काफी मिलते-जुलते दिख रहे हैं. कुल मिलाकर कुछ लोग उनके फर्स्ट लुक से काफी खुश हैं, तो कुछ जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. यह फिल्म अभी अगले साल रिलीज होगी, जिसके लिए काफी वक्त है और मेकर्स ने पहले ही रिलीज डेट पर रूमाल रख दिया है. फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में दिख रहे हैं. उनके हाथ में टीम इंडिया की जर्सी है, जिसे लहराते हुए नजर आए.

दादा की फिल्म का पोस्टर

दरअसल यह एक ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने टी-शर्ट उतारकर लहराई थी. लॉर्ड्स की बालकनी में यह पल खास बन गया था. इस बायोपिक में सौरव गांगुली की कहानी दिखाई जाएगी. जिसमें बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने तक… सबकुछ होगा. इस रोल के लिए राजकुमार राव ने बॉडी लैंग्वेज और लुक पर काफी मेहनत की है. हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह पोस्टर चैट जीपीटी से बनाए हुए क्यों लग रहे हैं अब?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More