Prasidh Krishna: 10 मैच में 3 ‘शतक’, 2 बार 90 प्लस रन…प्रसिद्ध कृष्णा जैसा गेंदबाज नहीं देखा!
प्रसिद्ध कृष्णा ने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में 100 रन लुटा दिए और उन्हें एक ही सफलता मिली. इस खिलाड़ी का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अबतक काफी खराब रहा है.
वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. आकाश दीप ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला. बड़ी बात ये है कि कृष्णा ने इस एक विकेट के लिए 100 रन लुटा दिए. (फोटो-पीटीआई)
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने टेस्ट करियर में 2 बार 90 प्लस रन भी दिए हैं. मतलब अगर ये भी 100 पार हो जाता तो सोचिए 10 टेस्ट में ये खिलाड़ी 5 बार 100 रन लुटा चुका होता. (फोटो-पीटीआई)
कृष्णा एक विकेट-टेकिंग गेंदबाज हैं इसलिए टीम इंडिया उन्हें अकसर प्लेइंग इलेवन में रखती है लेकिन ये खिलाड़ी काफी महंगा साबित होता है. कृष्णा का टेस्ट क्रिकेट में इकॉनमी रेट 4 रन प्रति ओवर से ज्यादा है.(फोटो-पीटीआई)
कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यशस्वी जायसवाल ने खेल के दूसरे दिन 89 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने भी अर्धशतक लगाया और वो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 रन पर नाबाद रहे. पडिक्कल 16 रनों पर नाबाद हैं.(फोटो-पीटीआई)



