डोपिंग में फंसी भारतीय एथलीट, 8 साल का लगा बैन, एशियन गेम्स में 72 साल बाद दिलाया था मेडल

डोपिंग में फंसी भारतीय एथलीट, 8 साल का लगा बैन, एशियन गेम्स में 72 साल बाद दिलाया था मेडल

डोपिंग के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का दोषी पाए जाने का दागदार इतिहास रहा है और वर्तमान में भी ये समस्या जारी है. ऐसा ही एक झटका अब भारत को फिर से लगा है.

भारतीय खेलों से डोपिंग का दाग छूटने का नाम नहीं ले रहा है और एक बार फिर मेडल विजेता खिलाड़ी ने अपनी हरकत से देश को शर्मिंदा किया है. (Photo: PTI)

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने किरण बालियान को 2 मामलों में दोषी पाते हुए 4-4 साल का बैन लगाया है, जो 2024 से शुरू माना जाएगा और 2032 तक बरकरार रहेगा. (Photo: Getty Images)

किरण को 2024 में प्रतिबंधित स्टेरॉयड मेथेंडिएनोन के सेवल के मामले में अस्थायी रूप से बैन किया गया था, जो सही पाया गया. इसके अलावा किरण सैंपल से छेड़छाड़ की भी दोषी पाई गई हैं. (Photo: Instagram)

चीन के हो हांगझोऊ में 2023 में आयोजित एशियन गेम्स 2022 में किरण ने 7.36 मीटर का थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस इवेंट में भारत के लिए 72 साल का सूखा खत्म किया था. (Photo: Instagram)