Govinda कितने अमीर हैं? पत्नी सुनीता आहूजा से रह रहे अलग, फिल्म की हीरोइन कोमल रानी से अफेयर के चर्चे!

Govinda कितने अमीर हैं? पत्नी सुनीता आहूजा से रह रहे अलग, फिल्म की हीरोइन कोमल रानी से अफेयर के चर्चे!

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 7 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया है. पर क्या आप जानते हैं एक्टर के पास कितनी दौलत है?

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा फाइनली अपनी अगली पिक्चर लेकर लौट रहे हैं. 7 साल के लंबे इंतजार के बाद गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ आ रही है, जिसका हाल ही में ऐलान किया गया था. फिल्म में गोविंदा की जोड़ी जिस हसीना के साथ बनी हैं, वो रानी स्वर्णकार है. फिल्म तो फिल्म एक्टर की पर्सनल लाइफ भी लंबे वक्त से चर्चा में बनी हैं. पत्नी सुनीता आहूजा उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं और वो इस बात को कभी सीधे तौर पर मना करते नहीं दिखे हैं. इसी बीच उनकी अपनी अपकमिंग फिल्म की हीरोइन से ही नाम जुड़ रहा है. खैर, इन आरोपों और नई शुरुआत के बीच आज आपको बताएंगे कि गोविंदा कितने करोड़ के मालिक हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है?

साल 2019 में फिल्म ‘रंगीला राजा’ में गोविंदा नजर आए थे, उसके बाद इतने साल तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. साथ ही ये बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक रही, जिससे मेकर्स के करोड़ों डूब गए थे. खैर, ये तो आखिरी फिल्म की बात है, लेकिन एक्टर ने पार्टनर के बाद कोई भी बड़ी पिक्चर नहीं दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति 150-170 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. अब वो अलग रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं.

गोविंदा एक साल में कितना कमाते हैं?

न सिर्फ गोविंदा के पास 150-170 करोड़ रुपये की दौलत है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास जुहू में एक आलीशान बंगला, महंगी कारें और कई संपत्तियां हैं. बेशक फिल्मों से दूर थे, पर ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए लगातार कमाई कर रहे थे. साथ ही उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश कर रखा है, जहां से कमाई होती रही है. साथ ही गोविंदा की सालाना कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई है. फिल्में छोड़िए, उनका पॉलिटिकल करियर भी कुछ खास सफल नहीं रहा है.

बताते चलें कि गोविंदा के पास कई आलीशान घर हैं. जिनमें सबसे महंगा मुंबई के जुहू में है- जय दर्शन, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा, उनके पास रुइया पार्क में एक बंगला और मड आइलैंड में घर जैसी कई प्रॉपर्टीज भी हैं. साथ ही मड आइलैंड वाली प्रॉपर्टी की कीमत 1 करोड़ रुपये है. कहा जाता है कि उन्होंने रुइया पार्क वाला घर किराए पर दे रखा है. साथ ही उनके पास कोलकाता में एक बंगला और लखनऊ में एक फार्महाउस भी है.

View this post on Instagram

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़ रहा नाम

कोमल रानी स्वर्णकार अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं. वहीं, गोविंदा की अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चर्चा में हैं. अब कहा जा रहा है कि अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से ही अफेयर है, दोनों की लिंकअप की खबरों ने तब तूल पकड़ा, जब एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे. उत्तर प्रदेश की इस लड़की के साथ ही अगली फिल्म बना रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More