‘शहर में तूफान…’, आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया शादी से पहले क्या हुई थी गड़बड़ी
आकांक्षा रंजन कपूर ने 11 जुलाई 2026 को फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें बेहद पसंद की गईं. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे शादी से ठीक पहले लास्ट मोमेंट पर क्या-क्या गड़बड़ी हुई थी.
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी बेहद सिंपल तरीके से हुई थी. उन्होंने एक सिंपल वेडिंग सेरेमनी रखी थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे. दोनों ने इस दौरान पहले एक दूसरे के लिए लव कार्ड्स पढ़े और फिर साइनिंग सेरेमनी के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की. इसके बाद केक कटिंग की गई थी. उन्होंने किसी बड़े हॉल की बजाय अपने घर को ही वेडिंग वेन्यू बताया था, लेकिन इसके बावजूद भी थोड़ी गड़बड़ तो हुई.
आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया है कि कैसे उस दिन शहर में तूफान आ गया था. दरअसल दोनों का वेडिंग वेन्यू उनके अपार्टमेंट के बिल्डिंग गार्डन में ही रखा गया था. चलिए जान लेते हैं कि आखिर आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आखिरी मिनट पर क्या गड़बड़ हो गई थी.
आकांक्षा ने पोस्ट शेयर कर बताया
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टा से शादी की क्लिप शेयर की है. उन्होंने इसमें लिखा, “लास्ट मिनट में वेन्यू बदलना, कोई टीम तैयार न होना, शहर में तूफान आना…और फिर भी यह दिन एकदम शानदार रहा. सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे साथ बहुत ही बेहतरीन लोग थे.”
कपल ने रखा था ग्रैंड रिसेप्शन
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने अपनी शादी एक सिंपल सेरेमनी में की थी, लेकिन इसके अगले दिन उन्होंने मुंबई में ही एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था. जिसमें उनके रिलेटिव और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए थे. जहां आकांक्षा ने शादी के दिन लाल रंग की खूबसूरत साड़ी वियर की थी तो वहीं वो रिसेप्शन में वेस्टर्न ड्रेस में स्टनिंग लुक में नजर आईं.
वेडिंग डेट थी बेहद खास
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी की डेट भी बेहद खास थी, क्योंकि उन्होंने एक दूसरे को 11 जुलाई 2022 को डेट करना शुरू किया था. ये उनकी डेटिंग एनिवर्सरी थी जो अब वेडिंग डेट में चेंज हो चुकी है, बस साल बदला है.
View this post on Instagram



