Varun Dhawan Film: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर में दिखे AI बच्चे तो सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग, अब मेकर्स ने दी सफाई

Varun Dhawan Film: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर में दिखे AI बच्चे तो सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग, अब  मेकर्स ने दी सफाई

Varun Dhawan Film: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. टीजर में दिखाए गए AI से बने बच्चों को लेकर यूजर्स ने फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया. विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने सफाई देते हुए बताया कि ये सिर्फ प्रमोशनल आइडिया था और फिल्म में AI का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

Varun Dhawan Film: सिनेमा की दुनिया में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कभी-कभी यही एक्सपेरिमेंट विवाद की वजह भी बन जाता है. कुछ ऐसा ही हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर के साथ देखने को मिला. टीजर में दिखाए गए अजीबोगरीब AI से बने बच्चों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी और कई यूजर्स ने फिल्ममेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब इस विवाद के बाद मेकर्स ने खुद सामने आकर पूरी बात साफ कर दी है, जिससे मामला और दिलचस्प हो गया है.

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ काफी दिनों से चर्चा में बनी है, हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दो बच्चे आपस में बात करते नजर आ रहे हैं. इन बच्चों का लुक काफी अलग और डिजिटल था, जिससे लोगों को लगा कि पूरी फिल्म में काफी AI का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. कई यूजर्स ने कहा कि फिल्ममेकर्स अब कंटेंट बनाने की बजाय AI पर निर्भर हो रहे हैं और इससे क्रिएटिविटी पर असर पड़ेगा.

फिल्म का हिस्सा नहीं हैं

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की टीम ने क्लियर किया है कि फिल्म में AI का इस्तेमाल नहीं किया गया है. मेकर्स के मुताबिक, टीजर में दिखाए गए डिजिटल बच्चे सिर्फ एक क्रिएटिव आइडिया थे, जिनका मकसद कहानी के लव ट्रायंगल को बिना असली फुटेज दिखाए पेश करना था. यानी ये सिर्फ टीजर तक ही है और प्रमोशनल की ट्रिक थी और फिल्म में ऐसा कुछ नहीं होगा. बताया जा रहा है कि इस टीजर को खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए डिजाइन किया गया था.

ये भी पढ़ें- 6 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई, एक झटके में पार किया था धुरंधर का लाइफटाइम कलेक्शन

लव ट्रायंगल पर बेस्ड

फिल्म की कहानी एक मजेदार लव ट्रायंगल पर बेस्ड है और टीजर में उसी कॉन्सेप्ट को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, ये एक्सपेरिमेंट दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसे क्रिपी और ओवरडन तक कहा गया. इसके बाद मेकर्स ने क्लियर किया कि असली ट्रेलर में फिल्म के कलाकारों और असली सीन्स को ही दिखाया जाएगा. फिल्म की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं. ये एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More