IND vs PAK: एशिया कप में BCCI का पाकिस्तान पर बड़ा अटैक, दो खिलाड़ियों के खिलाफ उठाया ऐसा कदम
Asia Cup 2025: एशिया कप के सुपर-4 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का गन सेलिब्रेशन और हारिस रउफ की प्लेन गिराने वाली हरकत पर BCCI ने सख्त एतराज जताया है. उन्होंने इस मामले में मैच रेफरी से शिकायत की है.
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने ऐसी हरकत की, जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एतराज जताया है. बोर्ड ने इस मामले में पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इससे इन क्रिकेटरों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. उधर, 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाने के मामले में मैच रेफरी ने टीम इंडिया के कप्तान से जवाब मांगा है.
क्या है पूरा मामला?
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार दुबई के मैदान में भिड़ी थीं. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था. मैच दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था. इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान प्लेन गिराने का इशारा किया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों की इस हरकतों से भारतीय टीम काफी नाराज है. BCCI ने 24 सितंबर इसकी शिकायत ICC से की है. साथ ही रऊफ और साहिबजादा के वीडियो भी मेल में अटैच करके भेजे गए हैं. ICC ने इसकी प्राप्ति की पुष्टि कर दी है. अगर रऊफ और फरहान आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के समक्ष सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अपने गन सेलिब्रेशन पर साहिबजादा फरहान ने सफाई दी थी.



