Rajinikanth Fees: ‘जेलर’ या ‘जेलर 2’, रजनीकांत ने किस फिल्म के लिए वसूली ज्यादा रकम?
Rajinikanth Fees: फाइनली फैन्स को जिस फिल्म का इंतजार था, वो दस्तक दे चुकी है. रजनीकांत की 'जेलर 2' को एडवांस बुकिंग से भी सॉलिड रिस्पॉन्स मिला है. जानिए दोनों फिल्मों के लिए एक्टर की फीस कितनी है?
Rajinikanth Fees: साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उनकी मच अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत अपने उसी दमदार अंदाज में दिखेंगे. जी हां, वो टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं. साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद सीक्वल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ‘जेलर 2’ में इस बार दर्शकों को पुराने एक्टर्स के साथ-साथ कई नए स्टार्स की फौज देखने को मिलेगी. अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का कोई मुकाबला नहीं है. ‘जेलर 2’ के लिए भी रजनीकांत ने भारी-भरकम फीस चार्ज की है.
दरअसल रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 604.50 करोड़ का शानदार वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था.
‘जेलर’ के लिए रजनीकांत की फीस?
रजनीकांत का एक अलग फैन बेस है. वहीं वो आज भी देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले और टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी फिल्में आज भी बंपर एडवांस बुकिंग करती हैं और फैन्स का सिनेमाघरों के बाहर अलग ही लेवल का जश्न देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को पहली फिल्म के लिए 110 करोड़ रुपये फीस मिली थी. जो उन्हें सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में टॉप-5 में बनाए रखती है. इसके अलावा खबरें आई थी कि उन्हें फिल्म की सफलता के बाद भी फायदा हुआ है.
‘जेलर 2’ के लिए कितने वसूले?
वहीं, इस बार ऐसी चर्चा है कि एक्टर को 110 करोड़ रुपये फीस मिली है. वहीं, प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर भी वो काम कर रहे हैं. अगर फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो 180 करोड़ रुपये तक रजनीकांत के खाते में आ जाएंगे. हालांकि, न तो मेकर्स की तरफ से फीस को लेकर कोई कंफर्मेशन मिला है, न सुपरस्टार की तरफ से. पर वो फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूलते हैं.




