IND vs NZ 1st Test, Day 3 Live Score: आज राहुल-पडिक्कल पर रहेगी नजर, भारत को बड़ी साझेदारी की जरूरत

IND vs NZ 1st Test, Day 3 Live Score: आज राहुल-पडिक्कल पर रहेगी नजर, भारत को बड़ी साझेदारी की जरूरत

India vs New Zealand Test Live: वेलिंग्टन टेस्ट मैच का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा तो दूसरे दिन भारतीय टीम ने वापसी की और मुकाबले को रोचक बनाए रखा है.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 3 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी. भारत के लिए केएल राहुल (52) और देवदत्त पडिक्कल (16) पारी को आगे बढ़ाने उतरेंगे और उनसे भी टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी. टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड से 209 रन पीछे है, जिसने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे.

मैच के अब तक के हाल की बात करें तो पहले दिन टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की थी लेकिन हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई. निकल्स (175 नाबाद) ने पहले दिन शतक लगाया तो दूसरे दिन फिलिप्स (116) ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की. दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, दूसरे दिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 368 रन पर रोका और फिर अपनी बैटिंग शुरू की. यशस्वी जायसवाल (85) राहुल और ने 130 रन की बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

LIVE Cricket Score & Updates

No liveblog updates yet.