साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश सीरीज पर चोट का प्रकोप, दूसरे टेस्ट मैच से अब तीसरा खिलाड़ी बाहर

साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश सीरीज पर चोट का प्रकोप, दूसरे टेस्ट मैच से अब तीसरा खिलाड़ी बाहर

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच जोहानसबर्ग में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें ये तीनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे. इसमें से एक तो साउथ अफ्रीकी कप्तान हैं, जबकि 2 बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं.

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में एक मैच हो चुका है. जोहानसबर्ग में खेला गया ये पहला मैच मेजबान साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीत लिया था. अब बारी दूसरे टेस्ट की है, जो सेंचुरियन में खेला जाएगा. मगर इस टेस्ट मैच से 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. तीनों खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी और अब ये अगला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद तो पहले ही बाहर हो गए थे. इसमें अब मुशफिकुर रहीम का नाम भी जुड़ गया है.

सोमवार 23 नवंबर से सेंचुरियन सुपर स्पोर्ट पार्क में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू होगा. मगर इस मैच में बांग्लादेश को अपने दो स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरना पड़ेगा, जो पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज हसन महमूद टेनिस एल्बो की परेशानी के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. वो दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए भी नहीं आए थे. वहीं अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर भी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुशफिकुर रहीम को जोहानसबर्ग टेस्ट के दौरान लेफ्ट ग्रोइन में दर्द होने लगा था. रिपोर्ट में बांग्लादेशी टीम के फिजियो के हवाले से बताया गया है कि टेस्ट मैच के बाद मुशफिकुर के स्कैन किए गए, जिसमें उनकी परेशानी सामने आई है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है. इसके चलते वो सेंचुरियन टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

इसने बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि टीम को सीरीज में वापसी के लिए अनुभव की जरूरत पड़ेगी और वो अब टीम के पास नहीं होगा. मुशफिकुर की जगह जाकिर अली या मोहम्मद नईम में से किसी एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. जाकिर अली पहले टेस्ट मैच में कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में आए थे. ऐसे में उन पर दोबारा भरोसा जताया जा सकता है.

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More