शुभमन गिल के लिए ‘मनहूस’ बना ये नंबर, तीसरी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ में हुए आउट
वेलिंग्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बेहतरीन पारी खेली लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके. दिन के आखिरी ओवर में वो 98 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए.
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में जबरदस्त बैटिंग की. (Photo: PTI)
दिन के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर गिल को जैकब डफी ने बोल्ड कर दिया और वो 98 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. (Photo: Getty Images)
गिल अपने टेस्ट करियर में चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' (90 से 99 के बीच) में आउट हुए हैं और इसमें 3 बार वो अपनी पारी की 146वीं गेंद पर आउट हुए. (Photo: PTI)
वेलिंग्टन से पहले 2021 में ब्रिसबेन टेस्ट में 91 रन और फिर न्यूजीलैंड के ही खिलाफ 2024 में वानखेडे टेस्ट में गिल 90 रन पर आउट हुए थे. दोनों बार 146वीं गेंद पर विकेट गिरा था. (Photo: PTI)



