CWG: दिल्ली में भारत ने जीते थे कितने मेडल? 2010 में इन खिलाड़ियों ने किया था नाम रोशन
साल 2010 के बाद भारत एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने हुए नजर आ सकता है. कॉमनवेल्थ गेम्स ने 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को देने की सिफारिश की है. पिछली बार दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था.
भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ा मौका आया है. 20 साल के बाद एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में हो सकते हैं. एग्जीक्यूटिव बोर्ड ऑफ कॉमनवेल्थ गेम्स ने 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को देने की सिफारिश की है. इससे पहले भारत ने 2010 में इन खेलों की मेजबानी की थी और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. (PHOTO CREDIT- GETTY)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग इवेंट में जीते थे. शूटिंग में भारत ने नाम कुल 30 मेडल थे, जिसमें 14 गोल्ड मेडल थे. वहीं, कुश्ती में भी 19 भारतीय पहलवानों ने मेडल हासिल किए थे. 10 पहलवानों ने तो गोल्ड मेडल अपने जीते थे. (PHOTO CREDIT- GETTY)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के दौरान भारत ने 52 साल बाद ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीता था. कृष्णा पुनिया ने महिलाओं के डिस्क थ्रो इवेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था. वहीं, गीता फोगाट ने भी ऐतिहासिक कारनामा करते हुए कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था. (PHOTO CREDIT- GETTY)
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भी अगर भारत में होते हैं तो मेडल्स का ये रिकॉर्ड टूटता हुआ नजर आ सकता है. हालांकि, पिछली बार 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. भारत कुल 61 मेडल जीतने में ही कामयाब रहा था, जिसमें 22 गोल्ड मेडल थे. (PHOTO CREDIT- GETTY)



