Raaka: क्या अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की ‘राका’ में नहीं होंगी मृणाल ठाकुर? अब किया सबसे बड़ा खुलासा

Raaka: क्या अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की ‘राका’ में नहीं होंगी मृणाल ठाकुर? अब किया सबसे बड़ा खुलासा

Raaka: अल्लू अर्जुन की 'राका' का इंतजार हो रहा है, जिसमें बतौर लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं. क्या सच में मृणाल ठाकुर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. क्या खुलासा किया है?

Raaka: साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, फैंस इसके हर एक अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं, जो अपना लगभग शूट कंप्लीट कर चुकी हैं. वहीं, मृणाल ठाकुर को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. आइए जानते हैं कि इस पर क्या सच्चाई सामने आई है, क्या वो फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं.

हाल ही में ऐसी खबरें जोर पकड़ रही थीं कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं. लेकिन बात पक्की नहीं हो पाई. अब इन अफवाहों और चर्चाओं पर खुद मृणाल ठाकुर की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने साफ किया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. और वह फिलहाल अपनी बाकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी भी कई बातें आना बाकी हैं.

मृणाल ठाकुर ने ‘राका’ को लेकर क्या कुछ कहा?

मिड-डे को मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म ‘राका’ का हिस्सा हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक अच्छे रोल का इंतजार कर रही हैं. अब जो भी अनाउंसमेंट होगी, वह मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर होगी और तब मैं इस बारे में बात करना पसंद करूंगी.” हालांकि उन्होंने अभी तक किसी प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है, फिर भी इस एक्ट्रेस के पास फिल्मों के कई ऑफर हैं.

इस दौरान एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि आजकल बन रही कहानियां उन्हें खास पसंद नहीं आ रही है.इसीलिए मृणाल ने कुछ समय का ब्रेक लिया है. क्योंकि वो सेट पर हर दिन खुद से सवाल नहीं करना चाहतीं. वो आगे बताती हैं कि- ”मुझे एक फिल्म के सेट पर 120 दिन बिताने होते हैं. इसलिए, मैं सोच-समझकर ऐसी फिल्में साइन करती हूं, जिनसे मुझे न सिर्फ प्यार और पहचान मिले. बल्कि क्रिएटिव संतुष्टि भी मिले. जब मैं सोने जाऊं, तो मुझे यह न लगे कि मैंने बुरा काम किया है. मैं ऐसा अच्छा काम करना चाहती हूं जिसे 30 साल बाद भी याद रखा जाए.”

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More