करण जौहर से काजोल तक…सितारों ने ऐसे मनाया फ्रेंडशिप डे, देखें खूबसूरत तस्वीरें
फ्रेंडशिप डे पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने दोस्तों को लेकर हार्ट टचिंग पोस्ट शेयर की हैं. कुछ ने दिल छू लेने वाली बातें कही हैं तो वहीं कुछ ने अपने फ्रेंड्स के साथ के यादगार पलों को साझा किया है. चलिए देख लेते हैं सेलिब्रिटीज ने कैसे मनाया दोस्ती का ये खास दिन.
अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. ये दिन हर किसी के लिए खास होता है, क्योंकि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हममे से हर एक इंसान की जिंदगी में कभी न कभी बनता ही है. इस रिश्ते को हम खुद चुनते हैं. आज इस खास दिन को बॉलीवुड सितारों ने भी पूरी एक्साइटमेंट के साथ सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस काजोल से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर तक सेलिब्रिटीज ने फ्रेंडशिप के मौके पर दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की हैं.
फ्रेंडशिप डे के दिन किसी ने अपने परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें ही दोस्त बताया है तो किसी ने अपने पुराने दोस्तों को याद किया है. चलिए देख लेते हैं अनिल कपूर से सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, काजोल, करण जौहर समेत सितारों ने किस तरह मनाया फ्रेंडशिप डे.
काजोल ने शेयर कीं तस्वीरें
एक्ट्रेस काजोल ने फ्रेंडशिप डे पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी बहन तनीजा मुखर्जी के साथ बचपन की फोटो भी शेयर की है. एक तस्वीर में उनकी मां तनुजा भी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, “उन्हें हैप्पी फ्रेंडशिप डे जो मेरे जन्म से भी पहले से मेरे साथ रही हैं…मुझे यह समझने में बहुत समय लगा कि वह कितनी कीमती हैं और उन्होंने मेरे लिए कितना संघर्ष किया, तब भी जब मैं यह देख नहीं पाती थी…अब मैं उन्हें देख पाती हूं…उन्हें जानती हूं और उनसे और भी ज़्यादा प्यार करती हूं…और आखिर में, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा उनसे प्यार करूंगी और उनके लिए लड़ूंगी.”
View this post on Instagram
अनुपम खेर ने समझाया दोस्ती का मतलब
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने की दिल छू लेने वाली बातें कही हैं. इसी के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी दिया है, जिसमें दोस्ती के सही मायने समझाए हैं. उनका मानना है कि इंसान की असली दौलत बैंक-बैलेंस नहीं बल्कि उनके दोस्त होते हैं.
अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को किया याद
फ्रेंडशिप डे के मौके पर अनिल कपूर ने भी दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. उन्होंने दिग्गज अभिनेता रहे अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को भी याद किया है. उन्होंने एक फिल्म के सीन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अनिल कपूर और सतीश कौशिक ने साथ स्क्रीन शेयर की थी. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “मेरे सभी दोस्तों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे.आज मुझे अपने प्यारे दोस्त सतीश की बहुत याद आ रही है.आप जानते हैं, हममें से हर किसी का एक ऐसा दोस्त होता है… जब भी आप परेशान या उदास हों, या बस दोस्तों के साथ मज़ाक-मस्ती करना चाहें, थोड़ी गपशप करना चाहें या ज़िंदगी के बारे में बस हंसना चाहें, तो आप उन्हें ही फ़ोन करते हैं। उस बातचीत के बाद बात कहीं और नहीं जाती। सतीश मेरे लिए वही इंसान था.” इसके अलावा भी अनिल कपूर ने कई भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं.
View this post on Instagram
करण जौहर की दोस्तों के लिए पोस्ट
प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी फ्रेंडशिप डे के मौके पर काफी लंबी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट में अपने बचपन तक की बातें बताई हैं और इसी के साथ उन्होंने मजेदार तरीके से ये भी लिखा, “मेरी ‘ट्रोल आर्मी’ (मैं आप सभी से भी बहुत प्यार करता हूं) शायद बुरा मान जाए…”
View this post on Instagram
सुनील शेट्टी ने शेयर की फैमिली फोटो
अभिनेता सुनील शेट्टी ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “कहते हैं ना, दोस्त वो परिवार होते हैं जिन्हें हम खुद चुनते हैं. इस तस्वीर को देखकर… मुझे पता है मैंने सही चुनाव किया है। मेरे सभी प्यारे दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं.”
View this post on Instagram
सनी देओल की पोस्ट
फ्रेंडशिप डे पर अभिनेता सनी देओल ने एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ लिखा, “पटना में अपने दोस्तों से मिलने जा रहा हूँ। हैप्पी फ्रेंडशिप डे.’बंटवारा 1947′.” दरअसल इस वक्त सनी देओल अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.




