कभी इधर, कभी उधर…’दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर को आया गुस्सा, क्यों दिखाया सैंडल?

कभी इधर, कभी उधर…’दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर को आया गुस्सा, क्यों दिखाया सैंडल?

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' का ट्रेलर आ गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना भी शामिल हुईं. पर वो वहां नाराज हो गईं. ग्रुप फोटो के दौरान पैपराजी की डिमांड पर करीना को गुस्सा आ गया.

Kareena Kapoor Video: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च हुआ. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मेघना गुलज़ार समेत तमाम लोग पहुंचे. इवेंट में पैपराजी का भी जमावड़ा था. हर तरफ से सितारों की तस्वीरें लेने की होड़ लगी थी. इसी बीच एंट्री के दौरान करीना कपूर खान को गुस्सा आ गया. वो वहां मौजूद पैपराजी पर भड़क उठीं और गुस्से में नज़र आईं.

दरअसल फिल्मी सितारों के इवेंट में अक्सर पैपराजी फ्रेम बनाने के लिए चीखते चिल्लाते नज़र आते हैं. ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब फिल्म की कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर वगैरह इवेंट में पहुंचे तो ग्रुप फोटो सेशन हुआ. इस दौरान पैपराजी सभी को कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ जाने को कहते दिखाई दिए. इसी बात से करीना कपूर खफा हो गईं. उन्होंने वहीं पर पैपराजी पर अपना गुस्सा भी निकाल दिया.

यहां देखें वीडियो…

भड़कते हुए क्या बोलीं करीना?

करीना कपूर ग्रुप फोटो के दौरान एक किनारे पर थीं और दूसरे किनारे पर पृथ्वीराज सुकुमारन. इसी दौरान पैपराजी की डिमांड सुनकर करीना गुस्से से लाल हो गईं. उन्होंने खफा होते हुए कहा, “यही सेंटर है. कभी इधर कभी उधर..हील्स पहना है.”

कब आ रही ‘दायरा’?

‘दायरा’ का ट्रेलर काफी दमदार है. ट्रेलर से साफ है कि करीना इसमें एक ऐसे पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं, जो एसआईटी का हिस्सा हैं और रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर की जांच कर रही हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन वो पुलिस अफसर बने हैं, जिनपर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा है. फिल्म में दोनों एक दूसरे के आमने सामने नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर काफी इंटेंस और सस्पेंसफुल है. मेकर्स के मुताबिक ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

मेघना गुलज़ार फिल्म की डायरेक्टर हैं. विनीत जैन, धवल गड़ा इसके प्रोड्यूसर और अमृता पांडे को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवला और मेघना गुलज़ार ने लिखी है. अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है. इसमें एक गाना है, जिसे गुलज़ार ने लिखा है.

‘दायरा’ फिल्म का ट्रेलर…

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More