Shalini Pandey On Viral Video: उसमें मैं नहीं हूं…AI जेनरेटेड वीडियो पर भड़कीं शालिनी पांडे, बताया फेक
'अर्जुन रेड्डी' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शालिनी पांडे एआई जेनरेटेड फेक वीडियो का शिकार हुई हैं. उनका एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. अब उन्होंने इस मामले पर बयान जारी किया है.
Shalini Pandey On Viral Video: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने अपने एक एआई जेनरेटेड वीडियो के वायरल होने पर चिंता जताई है. उन्होंने एक बयान में कहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन्होंने कभी नहीं बनाया, बल्कि उसे तकनीक की मदद से बनाया गया है. शालिनी ने लोगों से अपील की है कि वो उस वीडियो को और ज्यादा वायरल करने की बजाय उसके खिलाफ रिपोर्ट करें.
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर शालिनी पांडे का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. वीडियो में शालिनी की आपत्तिजनक तस्वीर पेश की गई थी. कई लोग उसे असली वीडियो समझकर वायरल कर रहे थे और एक्ट्रेस के बारे में कई तरह की बातें कर रहे थे. हालांकि अब शालिनी ने खुद उस वीडियो की सच्चाई बता दी है.
शालिनी ने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा, “मैं अपने एक फेक AI जेनरेटेड वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं जो कि ऑनलाइन सर्कुलेट किया जा रहा है. ये वीडियो पूरी तरह से बनाया गया है और उसमें मैं नहीं हूं. तकनीक का इस तरह गलत इस्तेमाल किसी एक शख्स, खास कर किसी महिला को टारगेट करने और नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. ये बहुत परेशान करने वाली बात है. मैं इस तरह के गलत व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं और मेरा मानना है कि तकनीक के गलत इस्तेमाल को सामान्य नहीं बनाना चाहिए.”
View this post on Instagram
शालिनी ने लोगों से की ये अपील
शालिनी ने अपने बयान में लिखा, “अगर आप इस वीडियो को देखते हैं तो कृपया उसे शेयर, फॉरवर्ड, डाउनलोड या उससे एंगेज न करें. इसकी जगह आप तुरंत वीडियो को रिपोर्ट करें.” शालिनी ने कहा कि हर किसी को जिम्मेदार और समझदार होना चाहिए और इस वीडियो को और आगे बढ़ाने की बजाय उसे रोकने में मदद करनी चाहिए.
शालिनी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर बनाया गया वीडियो
शालिनी पांडे का जो वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) पर धड़ल्ले से वायरल किया गया, वो दरअसल उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर के बनाया गया था. 12 अगस्त को शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इटली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन्हीं में से एक तस्वीर में शालिनी टॉपलेस नज़र आई थीं. हालांकु उनकी ये तस्वीर पीछे से ली गई थी और उसे उन्होंने खुद ही फैंस के साथ शेयर किया था.
View this post on Instagram
उसी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर के उसका एआई से वीडियो बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया. शालिनी ने वीडियो की सच्चाई जरूर बताई पर उन्होंने इसे वायर करने वालों के खिलाफ किसी तरह के एक्शन की बात नहीं की है.




