Facebook-Instagram Reels के लिए हो रही नए फीचर की टेस्टिंग, ऐसे होगा फायदा
Instagram और Facebook Reels के लिए सीरीज नाम का नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. ये फीचर रील्स बनाने वालों को किस तरह से फायदा पहुंचाएगा, आइए आपको समझाते हैं. इस फीचर का मकसद एंगेजमेंट बढ़ाना और क्विक स्क्रॉल से हटकर लिंक्ड व्यूज को बढ़ावा देना है.
Reels का क्रेज तो आप जानते ही हैं, अब Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Instagram और Facebook पर तेजी से पॉपुलर हो रहे इस शॉर्ट फॉर्म वीडियो कंटेंट के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इस नए फीचर का नाम है सीरीज, इस फीचर की मदद से आप रील्स को एक ही सीरीज के अलग-अलग एपिसोड के तौर पर एक साथ जोड़ पाएंगे.
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा कुछ खास क्रिएटर्स के साथ सीरीज फीचर की टेस्टिंग करेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर का मकसद इंस्टाग्राम और फेसबुक को बदलना है. कंपनी चाहती है कि व्यूअर्स क्विक स्क्रॉल से आगे बढ़कर लिंक्ड व्यूज को बार-बार देखें जैसे कोई सीरीज.
कंपनी यूजर्स के लिए किसी क्रिएटर के मिलते-जुलते वीडियो ढूंढना आसान बनाना चाहता है. एक क्रिएटर अलग-अलग रील्स के साथ एक सीरीज़ बना पाएगा जो उनकी प्रोफ़ाइल पर एक खास सीरीज़ पेज पर दिखाई देगा. उदाहरण के लिए, अगर कोई क्रिएटर 10 दिनों की हेल्दी बेकिंग सीरीज़ कर रहा है, तो सभी 10 वीडियो को एक सेट में जोड़ा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आप नई रील्स के साथ-साथ पुरानी अपलोड को भी सीरीज में जोड़ पाएंगे.
मोनेटाइज हो सकता है ये नया फीचर
मेटा ने कथित तौर पर कंफर्म किया है कि इस नए फीचर से पैसे कमाने के तरीकों पर विचार किया जा रहा है. हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई डिटेल्स नहीं दी है. TikTok का Series फीचर क्रिएटर्स को प्रीमियम कंटेंट अपलोड करने की सुविधा देता है, जिसे एक्सेस करने के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ते हैं. मेटा यहां भी कुछ ऐसा ही अपना सकता है. कंपनी ने सीरियल कंटेंट के मामले में भी ट्रैक्शन देखा है, भले ही क्रिएटर की प्रोफ़ाइल पर कोई खास सेक्शन न हो.
ये भी पढ़ें- AI लगाएगा कंटेंट का ‘तड़का’, सफलता की ऊंचाईयों छूएगा JioHotstar!



