Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी? निधन के बाद इन दो पिक्चर्स में दिखेंगे

Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी? निधन के बाद इन दो पिक्चर्स में दिखेंगे

Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन आने वाली दो फिल्मों में उनका अभिनय देखने को मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं एक्टर की अपकमिंग मूवीज के बारे में.

Nana Patekar Upcoming Movies: कार्डियक अरेस्ट के चलते दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. नाना ने अपनी दमदार डायलॉग बाजी और अभिनय से सभी को अपना फैन बनाया है. नाना का हर किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है. एक्टर की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोंर दिया है. नाना आखिरी बार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

वहीं, नाना के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी थे. एक्टर की 2 फिल्में तो इसी साल रिलीज भी होने वाली हैं. जिसमें एक है शक्ति शालिनी और दूसरी ईठा. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं कि नाना की ये फिल्में कब रिलीज होने वाली हैं. इनकी कहानी क्या है और कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar: तीन फिल्मों में साथ किया काम, अब नाना के जानें से टूटे निर्देशनक मेहुल कुमार, अंतिम दर्शन के लिए पुणे पहुंचे

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी?

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म ‘शाक्ति शालिनी’ होने वाली हैं. ये एक मैट्रिक और हॉरर-कॉमेडी मूवी है. इस फिल्म में एक्टर के साथ सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्ड लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में विनीत कुमार, विशाल जेठवा और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसी समय पर शाहरुख खान की फिल्म किंग भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में मेकर्स ने क्लैश के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म साल 2027 के जनवरी में रिलीज हो सकती है. हालांकि, अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

श्रद्धा की ‘ईठा’ में भी आएंगे नजर

इसके अलावा नाना पाटेकर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ में भी नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है. ये फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है. श्रद्धा कपूर इस फिल्म में ‘तमाशा क्वीन’ विठाबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में नाना और श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पहले फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये 4 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देगी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More