हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है… शाहरुख खान ने साझा किया नाना पाटेकर से पहली मुलाकात का किस्सा
शाहरुख खान ने नाना पाटेकर को याद करते हुए उनसे पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है. SRK का कहना है कि जब वो पहली बार नाना से मिले थे, तो काफी घबराए हुए थे. दोनों के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे.
Shah Rukh Khan Remember Nana Patekar: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर, बेहतरीन कलाकार और दरियादिल इंसान नाना पाटेकर को हर कोई याद कर रहा है, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से वो इस दुनिया को छोड़ गए. फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम सितारे लगातार उनकी याद में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर रहे हैं. अब शाहरुख खान ने भी उनकी याद में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. शाहरुख ने नाना पाटेकर से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है.
शाहरुख खान का कहना है कि जब वो पहली बार नाना पाटेकर से मिले थे, तो इतने घबराए हुए थे कि झिझक की वजह से अपना बाल सही करने लगे थे, जिसपर नाना ने उनसे कहा था कि ‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है.’ शाहरुख ने ये भी कहा कि नाना उनसे बहुत प्यार करते थे और वो भी उनसे बहुत प्यार करते हैं. शाहरुख ने नाना के साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है.
शाहरुख खान और नाना पाटेकर की पहली मुलाकात
शाहरुख खान ने X पर पोस्ट में लिखा, “जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो घबराहट और झिझक की वजह से मैं अपने बाल ठीक करने लगा. उन्होंने मेरा हाथ झटक दिया और कहा, ‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है.’ वो चापलूसी नहीं करते थे. वो नहीं कहते थे जो आप सुनना चाहते थे, बल्कि वही कहते थे जो आपके लिए सुनना जरूरी था. नाना ऐसे ही थे. साफ-सुथरी बात करने वाले. थोड़े सख्त, ईमानदार और उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी.”
When I first met him, out of awe and awkwardness I fiddled with my hair. He slapped my hand away and said ‘hero ki tarah Baal mat bana…tu actor hai’! He didn’t flatter you. He didn’t tell you what you wanted to hear. He told you what you needed to hear. That was Nana. Straightforward. Rough, honest and had the most beautiful smile. He always had a strange way of showing affection. He would shout at you first, and then somewhere between the third or fourth insult, you realised you were being hugged. He loved me and I loved him back. He was a mentor, a teacher, a critic and a friend who beat me and everyone else around him in carrom game after game and relished his victories. Nana your intensity, laughter , madness and love will always stay with us. I just wish we had time to have more conversations, another argument, another cup of tea and a game of carrom. You have left a void not only in the world of cinema but in the hearts of all Indians and the world. All I can say is, I will miss you dearly and carry your words in my heart till the end of time….’hero banne ke chakar mein actor mat khona’ May your soul rest in peace Nana and Allah bless you. The Heavens will be blessed to have you… a masterful actor and an unbeatable carrom champion. Love you and miss you dearly!! Too soon my Hero Actor! RIP.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 8, 2026
शाहरुख खान ने आगे लिखा, “प्यार जताने का उनका अंदाज हमेशा अनोखा होता था. वो पहले आप पर चिल्लाते थे, और फिर तीसरी या चौथी बार डांटने के बीच ही आपको एहसास होता था कि वो आपको गले लगा रहे हैं. वो मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उनसे बहुत प्यार करता था. वो मेरे मेंटर, टीचर, आलोचक और दोस्त थे, जो कैरम के खेल में मुझे और अपने आसपास के सभी लोगों को बार-बार हराते थे और अपनी जीत का मजा लेते थे.”
आपको बहुत याद करूंगा- शाहरुख खान
नाना पाटेकर की याद में शाहरुख ने ये भी लिखा, “नाना, आपका जोश, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा. काश हमें और बातें करने, एक और बहस करने, एक और कप चाय पीने और कैरम का एक और गेम खेलने का समय मिला होता. आपने न सिर्फ सिनेमा की दुनिया में, बल्कि सभी भारतीयों और दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी एक खालीपन छोड़ दिया है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपकी कही बात को हमेशा अपने दिल में बसाए रखूंगा…’हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना.'”
ये भी पढ़ें-
मैसेज से लेकर मौत तकनाना पाटेकर के आखिरी 2 घंटे 50 मिनट में क्या-क्या हुआ? जानिए
नाना पाटेकर की पत्नी का क्या नाम है? 35 साल से एक्टर से अलग क्यों रह रहीं? जानिए
शाहरुख आखिर में लिखते हैं, “नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले और अल्लाह आप पर अपनी कृपा बनाए रखे. स्वर्ग भी धन्य हो जाएगा जब आप वहां पहुंचेंगे. एक बेहतरीन एक्टर और एक कैरम चैंपियन. आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत याद आती है. बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर. RIP.”




