Ramayan: कौन है ये TV एक्टर, जो ‘रामायण’ में निभा रहा साई पल्लवी के पिता जनक का रोल, इन फिल्मों में किया है काम

Ramayan: कौन है ये TV एक्टर, जो ‘रामायण’ में निभा रहा साई पल्लवी के पिता जनक का रोल, इन फिल्मों में किया है काम

Ramayan: 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ग्रैंड फिल्मों में से एक है. जिसे दिवाली पर रिलीज किया जाना है. अब पिक्चर में ये एक्टर राजा जनक का किरदार निभाने वाला है.

Ramayan: ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. दिवाली पर यह पिक्चर दस्तक देने वाली है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसे लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, पिक्चर में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि, उनके साथ साई पल्लवी दिखेंगी, जो माता सीता का किरदार निभा रही हैं. यूं तो फिल्म में काम करने वाले कई एक्टर्स की पहली झलक ट्रेलर में दिख चुकी है. पर कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जो पिक्चर में दिखने वाले हैं. साथ ही उनके नाम का मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर ऐलान नहीं किया है. खास बात है कि इस पिक्चर में कई टीवी एक्टर्स काम कर रहे हैं. हाल ही में पता लगा कि फिल्म में टीवी एक्टर राजीव कुमार राजा जनक का किरदार निभाते दिखेंगे. जो साई पल्लवी के पिता के रोल में होंगे.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. जहां पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. तो पार्ट 2 के लिए 2027 तक का इंतजार करना होगा. इन सबके बीच चल रही रिपोर्ट्स से राजीव कुमार के किरदार के बारे में कुछ जानकारी मिली हैं. कई ऑनलाइन पोस्ट के मुताबिक, राजीव कुमार फिल्म में राजा जनक का किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म में सीता का रोल साई पल्लवी कर रही हैं, जिनके पिता का रोल टीवी एक्टर को मिला है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन अटकलों ने कास्ट में एक और दिलचस्प नाम जोड़ दिया है.

साई पल्लवी के पिता कौन बन रहे हैं?

पॉपुलर X पेज ‘KBP रिव्यूज’ और ‘अवर इंडियन सिनेमा’ की एक पोस्ट वायरल हो रही है. बताया गया है कि यह कन्फर्म हो गया है कि राजीव कुमार राजा जनक का रोल निभाएंगे. हालांकि, फैंस अभी भी मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि राजीव कुमार ने खुद इस साल की शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का हिंट दिया था. साथ ही एक्टर ने जुलाई में इंस्टाग्राम पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर किया था. वहीं, इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की थी.

दरअसल एक्टर राजीव कुमार टीवी पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं. वहीं, वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं. ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में एक्टर ने शानदार काम किया है. इसके अलावा वो ‘संजू’, ‘आर्टिकल 370’, ‘लक्ष्य’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. एक्टर के रोल को लेकर गजब का बज बना हुआ है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More