Hanuman Ansh 2: खत्म नहीं हुई ‘हनुमान अंश’ की कहानी, जल्द आएगा पार्ट 2, फिल्म का काम कब शुरू करेंगे मेकर्स?

Hanuman Ansh 2: खत्म नहीं हुई ‘हनुमान अंश’ की कहानी, जल्द आएगा पार्ट 2, फिल्म का काम कब शुरू करेंगे मेकर्स?

Hanuman Ansh 2: जहां कई बड़ी फिल्मों को दर्शकों ने पहले दिन के बाद नकार दिया है. वहीं, 'हनुमान अंश' ने करोड़ों का कारोबार कर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. अब सीक्वल पर अपडेट आया है.

Hanuman Ansh 2: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. जनता इस दमदार कहानी को काफी पसंद कर रही है. खास बात है कि इस फिल्म ने बिना किसी भारी-भरकम स्टारकास्ट या महंगे वीएफएक्स के, सिर्फ सच्ची आस्था के दम पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म का बजट बहुत कम यानी लगभग 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बीच था. इसलिए शुरुआती प्रमोशन बहुत बड़ा नहीं था. लेकिन जिन लोगों ने फिल्म देखी, उन्होंने इसकी खूब तारीफ की. जिसके बाद दर्शकों के सुझाव से सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ती चली गई. संत नीम करौली बाबा के भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लाखों भक्त हैं. वहीं, फिल्म में उनके जीवन और हनुमान भक्ति के दर्शन को खूबसूरती से दिखाया गया है. पर अगर आपको लग रहा है कि यह कहानी खत्म हो गई है, तो नहीं. फिल्म का पार्ट 2 भी आएगा. जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जल्द ही ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. खास बात है कि पिक्चर ने बीते दिन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. जहां फिल्म ने लाखों के बिजनेस के साथ शुरुआत की थी. यह कारोबार देखते ही देखते करोड़ों में पहुंच गया है. साथ ही अब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो रही है. लेकिन फिलहाल उम्मीद है कि अगर यह फिल्म आने वाले हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन करती रही, तो जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. दरअसल 2 करोड़ में बनी इस फिल्म के लिए लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स काफी काम आया है.

पार्ट 2 का काम कब होगा शुरू?

जिन लोगों ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी है, वो जानते होंगे कि पार्ट 1 सीक्वल के वादे के साथ खत्म होती है. आखिर में दिखाए गए एक मैसेज में बताया गया है कि नीम करौली बाबा की कहानी अभी पूरी होनी बाकी है. खुद फिल्म के राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सीक्वल पर काम शुरू हो गया है.

विशाल ने खुलासा किया कि दूसरे पार्ट में नीम करौली बाबा के जन्मस्थान फिरोजाबाद को फोकस किया जाएगा. और फिर आगरा, मथुरा में उनके जीवन का पता लगाया जाएगा. दरअसल उनका परिवार आगरा में स्थित था. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट से पता लगा कि जल्द ही फिल्म का अगला पार्ट लाया जाएगा. हालांकि, काम कब होगा, अबतक कोई अपडेट नहीं मिला है. इस साल 20 फरवरी को ‘हनुमान अंश’ का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. मेकर्स ने उस समय बताया था कि यह एक ट्रिलॉजी होगी, जो कि ‘डिवाइन डिटूर’ किताब से इंस्पायर्ड है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More