Anupam Kher Upcoming Movie: 42 साल के करियर में 555वीं फिल्म करने को तैयार अनुपम खेर, जल्द शेयर करेंगे फिल्म की डिटेल्स

Anupam Kher Upcoming Movie: 42 साल के करियर में 555वीं फिल्म करने को तैयार अनुपम खेर, जल्द शेयर करेंगे फिल्म की डिटेल्स

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने करियर की 555वीं फिल्म की घोषणा कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. वहीं एक्टर ने कहा है कि वे जल्द ही फिल्म को लेकर जरूरी डिटेल्स शेयर करेंगे.

फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई सारे कलाकार हुए जिन्होंने लंबी पारियां खेलीं. कई ऐसे भी रहे जिन्होंने इन लंबी पारियों में सिलेक्टेड फिल्में कीं. वहीं कुछ ऐसे रहे जो निरंतर मूवीज करते रहे और फैंस को एंटरटेन करते रहे. इन्हीं में से एक नाम अनुपम खेर का भी है. अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा समय हो चुका है. इस दौरान कोई भी एक साल ऐसा नहीं रहा है जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हो. वे लगातार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ने इतनी फिल्में की हैं जितनी कई सारे कलाकार मिलकर भी नहीं कर पाए होंगे.

अब अनुपम खेर अपनी 555वीं फिल्म करने की तैयारी में हैं. इसे लेकर उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है लेकिन फिल्म की डिटेल्स के बारे में कुछ नहीं बताया है. एक्टर के मुताबिक वे जल्द ही फिल्म के बारे में जानकारी साझा करेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

कब आएगी अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म?

अनुपम खेर की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें लिखा है- ”मैं अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर रहा हूं. अभी मैं इस बारे में सिर्फ इतना ही बता सकता हूं. इससे ज्यादा सही वक्त आने पर बताऊंगा.” इसी के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- अनाउंसमेंट, कुछ चीजों को अपने दिल में कुछ समय के लिए कैद ही रखना चाहिए. क्योंकि सही समय आने पर उसे सबके सामने रिवील करने का मजा ही कुछ और होता है. तो अभी के लिए मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि- मैं अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर के बहुत खुश महसूस कर रहा हूं. सारी डिटेल्स सही समय पर साझा कर दी जाएंगी. तब तक के लिए मुझे भी ये सस्पेंस एंजॉय करने की इजाजत दें. जय हो.

ये भी पढ़ें- Ramayan: कौन है ये TV एक्टर, जो रामायण में निभा रहा साई पल्लवी के पिता जनक का रोल, इन फिल्मों में किया है काम

हाल में किन फिल्मों का हिस्सा थे अनुपम खेर?

अनुपम खेर ने पिछले कुछ समय में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है. इसमें द वैक्सीन वार, कागज 2, द कश्मीर फाइल्स, विजय 69, इमरजेंसी, मेट्रो इन दिनों, तन्वी द ग्रेट, तुमको मेरी कसम और शिव शास्त्री बलबोआ जैसी फिल्म में काम किया था. अब वे 4000 करोड़ी रामायण फिल्म में जटायू का रोल प्ले करते नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More