Ramayan: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह की बड़ी तैयारी, खुद दिया सबसे धांसू अपडेट

Ramayan: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह की बड़ी तैयारी, खुद दिया सबसे धांसू अपडेट

Ramayan: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है. वहीं अब रकुल प्रीत सिंह ने एक बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है.

Ramayan: इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर दस्तक देने वाली है. फिल्म का कुछ वक्त पहले ही ट्रेलर जारी किया गया था. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर जोरदार चर्चा है. फिल्म क्योंकि त्योहार के लंबे वीकेंड में आ रही है, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. यूं तो ट्रेलर में कई एक्टर्स की पहली झलक देखने को मिली थी, पर सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा है, तो वो रकुल प्रीत सिंह ही हैं. अब उन्होंने डबिंग को लेकर अपडेट दिया है.

रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘रामायण‘ में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का बेहद अहम और मुश्किल किरदार निभा रही हैं. फिल्म में ‘शूर्पणखा’ बनीं रकुल प्रीत सिंह ने ऑफिशियल तौर पर फिल्म की डबिंग का काम शुरू कर दिया है. जी हां, रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डबिंग स्टूडियो से एक बिहाइंड द सीन (BTS) सेल्फी फोटो शेयर की.

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया बड़ा अपडेट

दरअसल रकुल प्रीत सिंह लेटेस्ट तस्वीर में रिकॉर्डिंग माइक और हेडफोन लगाए नजर आ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- Ramayana dub. जिसके बाद से ही फैन्स के बीच दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस महा-फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है. फिल्म में शूर्पणखा के इस चुनौतीपूर्ण रोल को लेकर रकुल प्रीत सिंह पहले भी काफी एक्साइटेड नजर आई हैं. उन्होंने बताया था कि शूर्पणखा का किरदार काफी कॉम्पलेक्स और लेयर वाला है.

Rakul

रकुल ने की डबिंग

एक्ट्रेस कहती दिखी थीं कि- ”इतिहास में शूर्पणखा को सिर्फ नाक काटे जाने वाली एक घटना के लिए याद रखा जाता है. लेकिन उनकी जिंदगी में लक्ष्मण के नाक काटे जाने से पहले और बाद की भी काफी कहानी है, जो दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं आई.” खैर, फिल्म में यह रोल कैसे निभाती है, उसे देखने में अभी कुछ वक्त है. फिलहाल लोगों का मानना है कि शूर्पणखा के रोल में उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन बेहद पावरफुल लग रहा है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More