TV9 Recommendation: प्रहार है दमदार, पर ये 5 बायोपिक होश उड़ाने का रखती हैं दम, तीसरे नंबर वाली पलक भी झपकाने नहीं देगी

TV9 Recommendation: प्रहार है दमदार, पर ये 5 बायोपिक होश उड़ाने का रखती हैं दम, तीसरे नंबर वाली पलक भी झपकाने नहीं देगी

उज्जवल निकम की बायोपिक 'प्रहार' की काफी तारीफ हो रही है. इस बीच चलिए आपको 5 ऐसी बायोपिक के बारे में बताते हैं, जो आपके होश उड़ा देंगी. आप OTT पर उन फिल्मों को देख सकते हैं.

5 Best Biopic To Watch On OTT: हिंदी सिनेमा ने कई ऐसी दमदार बायोपिक बमाई हैं, जो न सिर्फ सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, न सिर्फ किसी एक शख्स की कहानी दिखाती हैं, बल्कि हमें हारकर भी दोबारा उठने का और इतिहास रचने का जज्बा देती हैं. इन दिनों राजकुमार राव की नई फिल्म ‘प्रहार’ (16 अक्टूबर रिलीज) की खूब तारीफ हो रही है. 15 अक्टूबर को इस फिल्म के प्रेस शोज रखे गए. उसके बाद से ही इसके रिव्यू आने शुरू हो गए. कहा जा रहा है कि सरकारी वकील उज्जवल निकम पर बनी ये फिल्म बेहद ही दमदार है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसे 4 स्टार रेटिंग दी है. स्क्रीनप्ले हो, डायलॉग्स हों, एक्टिंग हो या फिर डायरेक्शन, हर एक चीज असरदार है. ये पहली बार नहीं जब कोई बायोपिक दिल में उतर गई है.

‘प्रहार’ की इस चर्चा के बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी दमदार बायोपिक की लिस्ट, जो ऑडियंस के होश उड़ाने का दम रखती हैं. हमारी लिस्ट में जो फिल्में हैं आप उन्हें घर बैठे ओटीटी ऐप्स पर एंजॉय कर सकते हैं. आखिर में हम आपको बताएंगे TV9 रिकमेंडेशन, ताकि अगर आपके सिर्फ एक पिक्चर देखने की फुर्सत है, तो आप बिना ज्यादा कुछ सोचे इस वीकेंड उसे एंजॉय कर सकते है

टॉप-5 मस्ट वॉच बायोपिक

1. सरदार उधम

  • स्टारकास्ट: विक्की कौशल, अमोल पाराशर
  • IMDB रेटिंग: 8.3/10
  • OTT: प्राइम वीडियो

ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद बदले के लिए क्रांतिकारी उधम सिंह के संघर्ष को दिखाती है. अपनी दमदार एक्टिंग और एक गंभीर कहानी के साथ विकी कौशल हमें एक दर्दनाक इतिहास दिखाते हैं. देशभक्ति और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये फिल्म मस्ट वॉच है.

2. भाग मिल्खा भाग

  • स्टारकास्ट: फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता
  • IMDB रेटिंग: 8.2/10
  • OTT: प्राइम वीडियो

एथलीट मिल्खा सिंह के रोल में फरहान अख्तर का ट्रॉन्सफॉर्मेशन और उनके संघर्ष और जुनून को जिस तरह से फिल्माया गया है, साथ ही रेस वाले सीन को मेकर्स ने जिस तरह से पेश किया है, ये सब इस फिल्म को बेस्ट बायोपिक की कैटेगरी में लाकर खड़ा करता है.

3. पान सिंह तोमर

  • स्टारकास्ट: इरफान खान, माही गिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • IMDB रेटिंग: 8.2/10
  • OTT: जियो हॉटस्टार

अगर आप एक ऐसी कहानी देखना चाहते हैं, तो सबसे अलग और चौंकाने वाली हो तो भारतीय धावक और स्टीपलचेज चैंपियन पान सिंह तोमर की फिल्म आपके लिए ही बनी है. सेना में सेवाएं दे चुका एक सैनिक और एक खिलाड़ी, जिसने देश का नाम रोशन किया, आखिर वो बागी कैसे बना? ये फिल्म उसी को दिखाती है. ये इरफान खान की यादगार फिल्मों में से एक है. ये न सिर्फ एक बेहतरीन फिल्म है, बल्कि शानदार सिनेमाई अनुभव भी कराती है.

4. एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

  • स्टारकास्ट: सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर, दिशा पाटनी
  • IMDB रेटिंग: 8.0/10
  • OTT: प्राइम वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी ये फिल्म क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है. ये फिल्म उनकी जिंदगी के संघर्षों, धैर्य, मेहनत और एक लड़का जो कभी रेलवे में टिकट कलेक्टर हुआ करता था, कैसे वो भारत को वर्ल्ड कप मैच में जीत दिलाता है, यही कहानी दिखाती है.

5. 12th फेल

  • स्टारकास्ट: विक्रांत मैसी, मेधा शंकर
  • IMDB रेटिंग: 8.7/10
  • OTT: जियो हॉटस्टार

आखिरी नाम 12th फेल का है. ये फिल्म हमें असफलता से सफलता की प्रेरणा देती है. जो लोग हार जाने के बाद भी जिंदगी में कभी हार नहीं मानते और दोबारा से उठ खड़े होते हैं, ये फिल्म उन लोगों के लिए बनी है. कैसे जिंदगी में तमाम मुश्किलें आईं, आर्थिक दिक्कतें भी थीं, लेकिन मनोज कुमार शर्मा फिर भी चौथे प्रयास में IPS अधिकारी बने. टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में IMDB पर इस पिक्चर को सबसे ज्यादा रेटिंग (8.7) हासिल है.

TV9 Recommendation- लिस्ट में सभी फिल्में जबरदस्त हैं. और ये उनकी रेटिंग से साबित भी होता है. सभी की रेटिंग 8+ है, लेकिन इस हफ्ते अगर आप सिर्फ किसी एक फिल्म को देखना चाहते हैं तो TV9 की रिकमेंडेशन पर ‘पान सिंह तोमर’ देख सकते हैं.

‘पान सिंह तोमर’ नंबर-1 च्वाइस क्यों?

‘पान सिंह तोमर’ में सबसे खास चीज है इसकी चौंकाने वाली कहानी, जो इसे बाकी 4 फिल्मों से अलग बनाती है. कहानी एक ऐसे नेशनल लेवल खिलाड़ी की, जो हालातों की वजह से बागी बन जाता है. इसमें इरफान की जबरदस्त और असाधारण अदाकारी है. फिल्म हमें सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी सोचने पर मजबूर करती है. तो अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कोई एक बायोपिक देखना चाहते हैं तो ‘पान सिंह तोमर’ बेस्ट है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More