Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में हुई 3 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री, शो में मचेगा घमासान
Rise And Fall 2: प्राइम वीडियो का रिएलिटी शो राइज एंड फॉल अब और मजेदार होने वाला है. शो में तीन नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने जा रहा हीं, जिसका ऐलान भी हो चुका है. चलिए जानते हैं कौन हैं ये तीन लोग?
Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब एक नया मोड़ आने वाला है. शो में तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने जा रही है. ऋषभ जायसवाल, जशवंत बोपन्ना और सोनम मलिक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर टावर में दाखिल होने के लिए तैयार हैं. इन तीनों की एंट्री से शो में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. शनिवार को इंस्टाग्राम पर इनकी एंट्री का ऐलान किया गया.
ऋषभ जायसवाल एक एक्टर और कंटेंट क्रिएटर हैं. उनकी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के पहले सीजन की विजेता रह चुकी हैं. वहीं, जशवंत बोपन्ना रियलिटी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं, जबकि सोनम मलिक एक एक्ट्रेस हैं. अब इन तीनों के शो में आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन पेंटहाउस की चाबियां हासिल करके रूलर बनता है और किसे बेसमेंट में वर्कर बनकर रहना पड़ता है.
तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री
अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रोमो शेयर किया है. इसके साथ मेकर्स ने लिखा, “एक नहीं, दो नहीं… सीधे तीन नए खिलाड़ी! टावर का बैलेंस हिलने वाला है!” तीन नए चेहरे देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं और आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब गेम में और मचा आने वाले है.
View this post on Instagram
‘राइज एंड फॉल 2’ के कंटेस्टेंट्स
‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत कई चर्चित चेहरों के साथ हुई थी. शो में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, सारा गुरपाल, काजल शारदा, अनीश भट्ट, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, कैरा, सिवेत तोमर और रुडाकोवा जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. लेकिन अब तक कई लोग बाहर हो चुके हैं. इसमें शहजाद पूनावाला, सिवेत तोमर, करण पटेल और तेज प्रताप यादव शामिल हैं.
अब तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने से शो में समीकरण बदलने की उम्मीद है. ऐसे में देखना होगा कि पुराने खिलाड़ी नए कंटेस्टेंट्स का सामना कैसे करते हैं और टावर में किसका दबदबा कायम रहता है.




