2026 की सक्सेस 2027 में दोहराने को तैयार साउथ मेगास्टार चिरंजीवी, अपकमिंग फिल्म Kaaka की रिलीज डेट आई

2026 की सक्सेस 2027 में दोहराने को तैयार साउथ मेगास्टार चिरंजीवी, अपकमिंग फिल्म Kaaka की रिलीज डेट आई

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की काका सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. साल 2026 में चिरंजीवी ने मन शंकर वरप्रसाद गारु नाम की फिल्म की थी जो सुपरहिट रही थी. अब उनकी अगली फिल्म पर अपडेट आ गया है.

Chiranjeevi Upcoming Film Kaaka Update: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने 2 साल के बाद 2026 में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की. उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु ने अपनी कमाई से चौंका दिया. इस फिल्म के अलावा वे विश्वम्भरा को लेकर भी चर्चा में हैं. वहीं साल 2027 की शुरुआत में ही वे एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई और दुनियाभर में अच्छी कमाई करने में कामियाब रही. वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म काका अब 2027 जनवरी में रिलीज के लिए तैयार है.

71 साल की उम्र में भी चिरंजीवी लगातार लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फैंस भी उन्हें ऐसे ही रोल्स में देखना चाह रहे हैं और वे भी फैंस की डिमांड पूरी करते हैं. अब वे काका फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे.

कब आएगी काका?

काका को संक्रांति के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. ये फिल्म 13 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही इसके ग्लिम्प्स भी शेयर किए गए हैं. फिल्म का 3 मिनट का एक टीजर जारी किया गया है जिसमें लीड एक्टर चिरंजीवी का लुक भी नजर आ रहा है. 3 मिनट के वीडियो में वे लगभग 15 सेकंड के लिए ही नजर आए हैं लेकिन वीडियो काफी इंटरेस्टिंग है. शुरू से ही फिल्म के सीन्स ने ऐसी ग्रिप बनाई है कि इसे अंत तक देखे बिना आप रह ही नहीं सकते हैं. इस फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स काफी शानदार है और इसमें चिरंजीवी की अपीयरेंस चार चांद लगा दे रही है. फैंस की ओर से भी फिल्म के इस वीडियो को पॉजिटिव व्यूज मिले हैं.

इसके अलावा उनकी फिल्म विश्वम्भरा भी सिनेमाघरों में रिलीज की राह देख रही है. ये सोशियो-फैंटेसी फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में चिरंजीवी एक्शन रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म से भी उनका लुक पहले से ही वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Box Office की रेस में आगे निकली आवारापन 2, इमरान हाशमी ने रवीना टंडन की साउथ फिल्म को चटाई धूल

मन शंकर… फिल्म ने कितने कमाए थे?

मन शंकर वरप्रसाद गारु फिल्म की बात करें तो इसने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया था. ये फिल्म भी मकर संक्रांति के दौरान रिलीज हुई थी और इसने सिनेमाघरों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही थी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या 2026 की तरह ही 2027 में भी बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की फिल्म का जलवा नजर आएगा.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More