Mirzapur The Movie: स्टारकास्ट, रनटाइम, रिलीज डेट और बजट… ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में सबकुछ जानिए

Mirzapur The Movie: स्टारकास्ट, रनटाइम, रिलीज डेट और बजट… ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में सबकुछ जानिए

Mirzapur The Movie: एक बार फिर से 'मिर्जापुर' की गद्दी के लिए जंग होने वाली है, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर. स्टारकास्ट से लेकर रनटाइम तक इस फिल्म से जुड़ी तमाम बड़ी डिटेल्स जानिए.

Mirzapur The Movie: ओटीटी की दुनिया में एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने खूब राज किया. प्राइम वीडियो पर इसके तीन सीजन आए और तीनों सीजन ने भौकाल मचा दिया. फैंस चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले मेकर्स इसी सीरीज पर बनी एक फिल्म की सौगात देने जा रहे हैं. फिल्म का नाम ‘मिर्जापुर: द मूवी’. बस कुछ ही दिनों में ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.

31 अगस्त से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग चल रही है और अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर के साथ ओपनिंग कर सकती है. अब फिल्म कितने करोड़ का बिजनेस करेगी, ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं, जो इस फिल्म को देखने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे पहले इस पिक्चर से जुड़ी तमाम बड़ी डिटेल्स जान लीजिए.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से जुड़ी बड़ी जानकारी

Q. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज डेट

A. 4 सितंबर 2026

Q. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ स्टारकास्ट

A. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, शाजी चौधरी, कुलभूषण खरबंदा, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान

Q. किन भाषाओं में रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

A. हिंदी और तेलुगु

Q.‘मिर्जापुर: द मूवी’ सेंसर सर्टिफिकेट

A. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म सिर्फ 18+ लोग ही देख सकते हैं.

Q. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रनटाइम

A. इस पिक्चर का रनटाइम 197.19 मिनट (3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकेंड) है.

Q.मिर्जापुर: द मूवी’ बजट

A. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है.

Q. क्या ‘मिर्जापुर’ फिल्म को समझने के लिए सीरीज देखना जरूरी है?

A. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी नहीं है, लेकिन देख लेंगे तो बेहतर है, क्योंकि फिल्म की कहानी वहीं से ली गई है.

Q. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के लिए वेब सीरीज के कितने एपिसोड देखें?

A. इस फिल्म को देखने से पहले वेब सीरीज के पहले सीजन के शुरुआती 6 एपिसोड देख लें

Q. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बजट

A. 250 करोड़

बहरहाल, जो इस फ्रेंचाइजी के फैन हैं, वो फिल्म के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि मुन्ना के रोल में एक बार फिर से दिव्येंदु नजर आएंगे. सीरीज के दूसरे सीजन में मु्न्ना के किरदार का अंत हो गया था. उसके बाद से फैंस इस किरदार को किसी भी तरह वापस लाने की डिमांड कर रहे थे. ऐसे में एक बार फिर से फैंस का मुन्ना को देखने का सपना इस फिल्म के जरिए पूरा होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट

साउथ की इस फिल्म की बात कोई नहीं कर रहा! भारत से ज्यादा विदेश में कमाए, 10 दिन में कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के करीब

बबलू पंडित का किरदार भी दिखाया जाएगा

सीरीज में बबलू पंडित का किरदार खत्म हो गया है. हालांकि, फिल्म में ये कैरेक्टर भी दिखाया जाएगा, लेकिन इस रोल में इस बार विक्रांत मैसी नहीं, बल्कि एक्टर जितेंद्र कुमार नजर आएंगे. उन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ले ली है. रवि किशन, सोनल चौहान और सुशांत सिंह पहली बार इस फ्रेंचाइजी में दिखने वाले हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More