Toxic Release Live Updates: यश की ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त क्रेज, कुछ ही घंटों में छाप लिए 27 करोड़

Toxic Release Live Updates: यश की ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त क्रेज, कुछ ही घंटों में छाप लिए 27 करोड़

Toxic Release Live Review: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म कैसी है? क्या यश अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

LIVE NEWS & UPDATES

  • 26 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    Toxic Box Office Collection Early Estimate: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रही है. सैकनिल्क की मानें तो सुबह 11 बजे तक इस फिल्म ने भारत में 27.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने हिंदी से 11.92 करोड़ रुपये की कमाई की है. कन्नड़ से 9.12 करोड़, तेलुगु से 4.64 करोड़, तमिल से 1.30 करोड़ और मलयालम से 47 लाख की कमाई हुई है.

  • 26 Aug 2026 11:21 AM (IST)

    यश की ‘टॉक्सिक’ को बताया टॉर्चर

    क्या यश की फिल्म के खिलाफ नेगेटिव PR चलाया जा रहा है? एक्टर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है. दरअसल फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने पिक्चर को टॉर्चर ही बता दिया है. जिसके बाद फैन्स और नेगेटिव लिखने वालों के बीच जंग छिड़ गई है.

  • 26 Aug 2026 10:32 AM (IST)

    ‘टॉक्सिक’ का रिव्यू इंटरवल तक…

    ‘टॉक्सिक’ शुरू होते ही बता देती है कि यहां कोई संस्कारी परिवार या सीधी-सादी प्रेम कहानी नहीं मिलने वाली, न ही एक्शन ड्रामा. यह एक खूंखार गैंगस्टर की बेपरवाह दुनिया है, जहां ‘मिल्स एंड बून’ उपन्यासों की तरह एक ‘बैड बॉय’ और उसकी कहानी बयां की गई है. यश का स्वैग, सिगरेट का धुआं और धांसू डायलॉग्स फर्स्ट हाफ में उनके फैंस के लिए फुल पैसा-वसूल साबित होते हैं. डार्क माहौल और तेज एक्शन के बीच कहानी इधर-उधर डोलती जरूर है, मगर इंटरवल आते-आते एक तगड़ा झटका देकर दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा देती है.

  • 26 Aug 2026 10:23 AM (IST)

    ‘टॉक्सिक’ का स्क्रीनप्ले कैसा है?

    X पर एक यूजर ने फिल्म के इंटरवल पर सवाल उठाए. साथ ही वो लिखते हैं-” स्क्रीनप्ले पूरी तरह से बिखरा हुआ और उलझा हुआ है. साफ़ तौर पर इसके पीछे एक बड़ी कहानी या दुनिया छिपी है, लेकिन लेखन में कोई दिशा या तालमेल नहीं है. बस एक के बाद एक अजीब आइडिया स्क्रीन पर फेंके जा रहे हैं और फ़िल्म का स्तर और गिरता जा रहा है.”

  • 26 Aug 2026 10:06 AM (IST)

    यश को इस लुक में देखकर फैन्स खुश

    यश की ‘टॉक्सिक’ का जब ट्रेलर आया था, उसी वक्त खुलासा हो गया था कि वो डबल रोल में हैं. वहीं, उनका दूसरा लुक भी सामने आया था. अब कुछ फैन्स ने उसी रोल और लुक की जमकर तारीफ की है. दूसरे हाफ में दर्शकों को यह सीक्वेंस पसंद आया है.

  • 26 Aug 2026 09:41 AM (IST)

    ‘टॉक्सिक’ देखकर क्यों गुस्सा हुए लोग?

    यश की ‘टॉक्सिक’ देखकर कुछ लोग गुस्सा हो गए हैं. X पर एक यूजर ने लिखा- ”प्रोड्यूसर्स, प्लीज ऐसी फिल्मों पर अपना पैसा बर्बाद न करें, हाइप तो कुछ समय के लिए ही होती है, लेकिन कहानी, स्क्रीनप्ले और कंटेंट मायने रखते हैं. ऑडियंस का समय और पैसा बेहतर चीजों के हकदार हैं.”

  • 26 Aug 2026 09:03 AM (IST)

    फैन्स ने थिएटर के बाहर फोड़े पटाखे

    कर्नाटक के शिवमोग्गा में ‘टॉक्सिक’ फिल्म की स्क्रीनिंग का जश्न मनाते हुए फैन्स ने थिएटर के बाहर पटाखे फोड़े. फिल्म को लेकर एक्टर के फैन्स के बीच तगड़ा माहौल देखा जा रहा है.

  • 26 Aug 2026 08:50 AM (IST)

    लोगों को कैसा लगा पहला हाफ?

    X पर ही लोगों ने रिव्यू देते हुए लिखा कि- ”किरदारों को बहुत अच्छे से गढ़ा गया है, भाई-बहन के इमोशनल सीन दिल को छू लेते हैं, डायलॉग्स शानदार और असरदार हैं. Yash का स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है, और एक्शन सीन तो जबरदस्त हैं.”

  • 26 Aug 2026 08:12 AM (IST)

    ‘टॉक्सिक’ के इंटरवल सीन की तारीफ

    X पर एक दूसरे यूजर ने लिखा: ”इंटरवल तक तो फिल्म जबरदस्त है. इसकी कहानी बांधे रखने वाली है, दुनिया को बहुत बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. और यश की स्क्रीन पर मौजूदगी और उनका अंदाज एकदम अलग और जबरदस्त है. इंटरवल वाला हिस्सा शानदार है और जितनी चर्चा हो रही थी, यह फिल्म उस पर खरी उतरती है.”