Toxic: कास्ट, बजट, रनटाइम और सितारों की फीस…यश की ‘टॉक्सिक’ के बारे में सबकुछ जानिए
Toxic: अगर आप भी यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले इस फिल्म से जुड़ी तमाम डिटेल्स जान लीजिए. जैसे- इस फिल्म में और कौन-कौन से सितारे हैं, रनटाइम कितना है.
Toxic FAQ: कन्नड़ सिनेमा की मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म की सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. इस पिक्चर के बारे में खूब बातें हो रही हैं. मेकर्स ने इसे कन्नड़ समेत 6 भाषाओं में रिलीज किया है. ऐसा माना जा रहा है कि KGF 2 को पीछे छोड़ते हुए ‘टॉक्सिक’ यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है.
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जितनी ज्यादा बातें हो रही हैं, लोगों में इस पिक्चर को लेकर उतनी ज्यादा उत्सुकता पैदा होती दिख रही है. ऐसे में अगर आप भी ‘टॉक्सिक’ देखने का सोच कर रहे हैं, तो उससे रनटाइम, स्टारकास्ट समेत इस पिक्चर की तमाम बिड़े डिटेल्स जान लीजिए.
‘टॉक्सिक’ की तमाम डिटेल्स
Q1. ‘टॉक्सिक’ स्टारकास्ट
A. यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आए हैं.
Q2. ‘टॉक्सिक’ में कितनी हीरोइनें हैं.
A. ‘टॉक्सिक’ में 5 हीरोइनें हैं. नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत
Q3. ‘टॉक्सिक’ कितनी भाषाओं में रिलीज हुई है?
A. ‘टॉक्सिक’ 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और अंग्रेजी.
Q4. ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम
A. ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट है.
Q5. ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर कौन हैं?
A. ‘टॉक्सिक’ को गीतू मोनदास ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी चौथी डायरेक्टेड फिल्म है. इससे पहले उन्होंने तीन फिल्में बनाई हैं, जिनमें एक शॉर्ट फिल्म है. डायरेक्शन की दुनिया में आने से पहले वो कई फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं.
Q6. ‘टॉक्सिक’ का जॉनर क्या है?
A. ‘टॉक्सिक’ क्राइम एक्शन थ्रिलर जॉनर की फिल्म है.
Q7. ‘टॉक्सिक’ का बजट कितना है?
A. रिपोर्ट की मानें तो ‘टॉक्सिक’ का बजट 500 करोड़ है.
Q8. ‘टॉक्सिक’ सेंसर सर्टिफिकेट
A.‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. यानी ये फिल्म 18+ ऑडियंस के लिए बनी है.
Q9. ‘टॉक्सिक’ के लिए यश की फीस?
A. रिपोर्ट की मानें तो ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने 50 करोड़ लिए हैं. वो प्रोड्यूसर के तौर पर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं.
Q10. ‘टॉक्सिक’ के बाकी सितारों की फीस
A. कियारा आडवाणी को 15 करोड़ की फीस मिली है. नयनतारा को 12-18 करोड़ के बीच, रुक्मिणी वसंत को 3-5 करोड़, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया को 2-3 करोड़ रुपये मिले हैं.
Q11. ‘टॉक्सिक’ फाइनल एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
A. सैकनिल्क की मानें तो रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ के पूरे भारत में 18.48 लाख टिकट बुक हुए. इसके जरिए फिल्म ने 58.27 करोड़ रुपये एडवांस में कमा लिए.
ये भी पढ़ें-
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में हुई इन 2 एक्टर्स की एंट्री! रोल को लेकर मिला जबरदस्त अपडेट
एक्शन अवतार में लौटे यश
बहरहाल, ‘टॉक्सिक’ यश की कमबैक फिल्म है. वो चार सालों से बड़े पर्दे से दूर थे. 2022 में उनकी फिल्म KGF 2 आई थी. उसके बाद उनकी कोई पिक्चर रिलीज नहीं हुई है. अब ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश एक्शन अवतार में लौटे हैं.




