Toxic Records: 1 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड… यश ने ‘टॉक्सिक’ के जरिए एसएस राजामौली की बराबरी कर ली

Toxic Records: 1 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड… यश ने ‘टॉक्सिक’ के जरिए एसएस राजामौली की बराबरी कर ली

Toxic Box Office Records: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन ही पांच बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के बाद ये साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है.

Yash Toxic Box Office Records: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश 4 सालों के बाद ‘टॉक्सिक’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटे हैं. 26 अगस्त को गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ते हुए धमाका कर दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर न सिर्फ बंपर कमाई की, बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए. एक रिकॉर्ड तो ऐसा भी है, जिसके जरिए उन्होंने भारत के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की बराबरी कर ली. इतना ही नहीं वो रिकॉर्ड एक्टर्स में सिर्फ यश के नाम ही है.

सैकनिल्क की मानें तो ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर 90-100 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक ही परफॉर्म किया है और अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए. चलिए 5 रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जो इस फिल्म ने पहले दिन बनाए हैं.

साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘टॉक्सिक’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए थे.

भारत की ऑल टाइम छठी सबसे बड़ी ओपनर

‘टॉक्सिक’ भारत की छठी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है. पहले नंबर पर ‘पुष्पा 2’ है. दूसरे पर RRR, तीसरे पर ‘बाहुबली 2’, चौथे पर KGF 2 और पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर 2’ का नाम है. इन पांचों फिल्मों की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आप नीचे देख सकते हैं.

  1. पुष्पा 2- 164.25
  2. RRR- 133 करोड़
  3. बाहुबली 2- 121 करोड़
  4. KGF 2- 116 करोड़
  5. धुरंधर 2- 102.55

कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

‘टॉक्सिक’ कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है. पहले नंबर पर यश की फिल्म KGF 2 का ही नाम है. इस तरह कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ ये यश की भी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है.

100 करोड़ ओपनिंग वाली दूसरी ओरिजिनल फिल्म

ऊपर जो पांच सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों के नाम हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि RRR के अलावा बाकी सीक्वल फिल्में हैं. ऐसे में ‘टॉक्सिक’ छठी सबसे बड़ी ओपनर होने के साथ-साथ RRR के बाद दूसरी ऐसी ओरिजिनल फिल्म है, जिसने 100 करोड़+ की ओपनिंग की.

ये भी पढ़ें-

माइकल से बंदर तक, इस हफ्ते OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें ये 10 फिल्में-वेब सीरीज

टॉक्सिक की डायरेक्टर पर मर्दवादी फिल्म बनाने का आरोप, यश के आगे 5 हीरोइनों को क्यों रखा हाशिए पर?

100 करोड़+ (नेट) की दो फिल्में देने वाला पहला एक्टर

यश पहले ऐसे स्टार बन चुके हैं, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ (नेट कलेक्शन) से ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्में दी हैं. उनके अलावा अब तक किसी भी एक्टर की दो फिल्मों ने भारत में 100 करोड़ का नेट बिजनेस नहीं किया है. ऐसे में ये कारनामा करने वाले यश पहले एक्टर हैं. हालांकि, इस रिकॉर्ड में यश के अलावा भले ही कोई दूसरा एक्टर नहीं है, लेकिन स्टार जरूर है. वो हैं डायरेक्टर एसएस राजामौली. उनकी भी दो फिल्मों ने 100 करोड़ प्लस नेट की कमाई की है. एक ‘बाहुबली 2’ और दूसरी RRR.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More