Chitrangada Singh Photos: 50 की उम्र में 25 वाली फिटनेस, चित्रांगदा सिंह ने तस्वीरों से मचाई हलचल

Chitrangada Singh Photos: 50 की उम्र में 25 वाली फिटनेस, चित्रांगदा सिंह ने तस्वीरों से मचाई हलचल

Chitrangada Singh Photos: चित्रांगदा सिंह अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Chitrangada Singh Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. चित्रांगदा ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो हमेशा की तरह बेहद हसीन दिख रही हैं.

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 50 साल की चित्रांगदा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाली हैं. पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे कुछ विवादों के चलते बदल दिया गया.

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा अंकुर भाटिया, अभिलाश चौधरी , विपिन भारद्वाज और जेन शॉ भी होंगे. हालांकि फिल्म कब आएगी, इस पर कोई अपडेट नहीं है.

चित्रांगदा ने 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' से फिल्मों में डेब्यू किया. वो 'ये साली ज़िंदगी', 'देसी बॉयज', 'बाज़ार' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आई थीं.