Fauzi: पोस्टपोन नहीं हुई प्रभास की ‘फौजी’, अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश, टीजर पर भी अपडेट आया

Fauzi: पोस्टपोन नहीं हुई प्रभास की ‘फौजी’, अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश, टीजर पर भी अपडेट आया

Prabhas Fauzi: प्रभास की फिल्म 'फौजी' अपने तय डेट पर ही रिलीज होगी. प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर ने खुद कंफर्म किया है. उन्होंने टीजर रिलीज पर भी अपडेट दिया है.

Prabhas Fauzi: प्रभास लंबे समय से एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल है ‘फौजी’. हनु राघवपुडी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी ये फिल्म इसी साल 3 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तय है. फैंस भी प्रभास को इस पिक्चर में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हालांकि, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी भी बातें हुईं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है, जिसके बाद फैंस ये पूछने लगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है. पर अब कंफर्म हो चुका है कि ऐसा कुछ नहीं है. फौजी तय डेट पर ही थिएटर्स में रिलीज होगी.

फौजी के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर ने कंफर्म किया है कि ये पिक्चर अपने तय समय पर ही रिलीज की जाएगी. यानी 3 दिसंबर 2026 को. एक तेलुगु टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म से प्रभास सबको हैरान करने वाले हैं. उन्होंने कहा, “जब मैं कहता हूं कि प्रभास आप सभी को चौंकाने वाले हैं, तो मुझे पता है कि मैं क्या कह रहा हूं. ‘फौजी’ में उनका काम वाकई कमाल का होगा.”

‘फौजी’ टीजर पर अपडेट

वाई रवि शंकर ने ये भी बताया कि सितंबर या अक्टूबर में ‘फौजी’ का टीजर रिलीज किया जाएगा. इससे पहले एक इवेंट में उन्होंने ये भी कहा था कि ‘फौजी’ के लिए प्रभास काफी डेडिकेटेड हैं. वो हर दिन सुबह तकरीबन 8 बजे से शाम के 6 बजे तक सेट पर ही होते हैं. वो सेट पर मौजूद रहकर काम पर नजर बनाए रखते हैं. इतना ही नहीं, जिस दिन उनके हिस्से की शूटिंग नहीं भी होती है, वो उस दिन भी सेट उपस्थित रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

माइकल से बंदर तक, इस हफ्ते OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें ये 10 फिल्में-वेब सीरीज

टॉक्सिक की डायरेक्टर पर मर्दवादी फिल्म बनाने का आरोप, यश के आगे 5 हीरोइनों को क्यों रखा हाशिए पर?

अजय देवगन-अक्षय कुमार के साथ क्लैश

4 दिसंबर को अजय देवगन की फिल्म ‘रेंजर’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और तमन्ना भाटिया हैं. उसी दिन अक्षय कुमार की भी डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ एक फिल्म आने वाली है. अभी अक्षय की फिल्म का टाइटल तय नहीं है, लेकिन रिलीज डेट फाइनल है- 4 दिसंबर. ऐसे में ‘फौजी’ का अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के साथ क्लैश होगा

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More