दिल्ली: दिलशाद गार्डन में चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा में लगी आग, 2 लोगों की मौत

दिल्ली: दिलशाद गार्डन में चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा में लगी आग, 2 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक यह आग ई-रिक्शा की चार्जिंग की वजह से लगी. इससे पहले पूर्वी दिल्ली में विवेक विहार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा में एक अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई थी. आग लगते ही रिक्शों की बैटरियां फट गई थी.

दिल्ली के दिलशाद गार्डन के कोडी कॉलोनी में चार्जिंग के लिए रखे दो ई-रिक्शा में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि हमें रात 11.32 बजे सूचना मिली. आग दिलशाद गार्डन के कोडी कॉलोनी में लगी थी. हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया.

आग बुझाने के बाद पता चला कि दो ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गई हैं. आग की घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई. मरने वालों में एक की उम्र 24 साल और दूसरे की उम्र 60 साल है. ऐसा लगता है कि ई-रिक्शा की चार्जिंग की वजह से आग लगी. इससे पहले पूर्वी दिल्ली में विवेक विहार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा में एक अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई थी. आग लगते ही रिक्शों की बैटरियां फट गई थी.

खबर अपडेट हो रही है…