इतना बड़ा हुआ विक्रांत मैसी का बेटा, पत्नी ने दिखाईं क्यूट तस्वीरें
विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने लोहड़ी सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका बेटा भी साथ नजर आ रहा है. फैंस उनकी फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं.
शीतल अपने बेटे वरदान के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने सिंपल प्लाजो सूट पहना है. साथ ही बेटे को कुर्ता पजामा पहनाया है. इसमें एक्ट्रेस का लुक बहुत ही सिंपल और सोबर लग रहा है. फैंस कमेंट में शीतल के ट्रेडिशनल लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. ( Credit : sheetalthakur )
इस फोटो में एक्ट्रेस पूजा कर रही हैं. साथ ही सोसाइटी के दूसरे लोग भी वहां मौजूद हैं. सभी मिलकर लोहड़ी का त्यौहार मना रहे हैं. एक फोटो में वो अपने बेटे के साथ अलाव की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें हैप्पी लोहड़ी विश कर रहे हैं.
उन्होंने लोहड़ी के प्रसाद की भी फोटो शेयर की है. इसमें बाउल में पॉपकॉर्न, मूंगफली और रेवड़ी नजर आ रही है, जिसे खासतौर पर लोहड़ी की पूजा के लिए उपयोग किया जाता है. इसके दूसरे तरफ उनका बेटे मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है. इसमें वो बहुत क्यूट लग रहा है.
शीतल ने अपने बेटे की सिंगल फोटो भी शेयर की है. दोनों में वो बहुत ही सुंदर लग रहा है. उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अपने छोटे से साथी के साथ लोहड़ी मनाई, जो अब कैमरे के लिए मजेदार चेहरे बनाना सीख गया है." फैंस भी बेटे की तारीफ में कमेंट में क्यूट लिख रहे हैं.



