आज की ताजा खबर LIVE: असम में आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी आज सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे. तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
LIVE NEWS & UPDATES
-
असम में आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
असम में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम हिमंत बिस्व सरमा नेता चुने जाएंगे. इसके बाद मंगलवार ( 12 मई) को वो दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.
-
आज से 2 दिन के दौरे पर गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना में रहेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना में हेंगे. पीएम मोदी आज सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे.
-
राहुल गांधी तमिलनाडु के लिए रवाना, चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी तमिलनाडु के लिए रवाना होते हुए IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे. वो आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
#WATCH | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu
He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
— ANI (@ANI) May 10, 2026
-
हरियाणा: आज पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए मतदान
हरियाणा में आज पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव के लिए मतदान होगा. तीनों जगहों पर नगर निगमों के मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हैं.
-
पीएम मोदी आज कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का करेंगे दौरा
पीएम मोदी आज कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे. हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी भाग लेंगे.
-
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड
हरियाणा | गुरुग्राम सत्र न्यायालय ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. ईडी ने उन्हें अदालत में पेश करते हुए 10 दिन की रिमांड मांगी थी. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.
#WATCH | Haryana | Gurugram sessions court grants a 7-day remand of Punjab Minister Sanjeev Arora after the ED presented him before the court seeking 10 days of remand
He was arrested earlier today in an ongoing Prevention of Money Laundering Act (PMLA) case. pic.twitter.com/PoY1RPS3Zu
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों में दो महिला और एक मासूम बच्चा है. बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार केंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराकर कैंटर गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गया. वहीं कैंटर के नीचे दबकर दो महिलाएं, एक बच्चे की मौत हो गई.
-
केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन दिल्ली के केरलम हाउस पहुंचे
सीपीआई-एम नेता और केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन दिल्ली के केरलम हाउस पहुंचे.
#WATCH | CPI-M leader & outgoing Keralam CM Pinarayi Vijayan arrives at Keralam House in Delhi https://t.co/jwzvhwef6B pic.twitter.com/3xdgLbB2xs
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा को कोर्ट में किया पेश
गुरुग्राम, हरियाणा: ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा को गुरुग्राम के सत्र न्यायाधीश के समक्ष सत्र न्यायालय में पेश किया. उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रहे एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.
#WATCH | Gurugram, Haryana | The ED presented Punjab Minister Sanjeev Arora in the sessions court before the Gurugram sessions judge. He was arrested earlier today in an ongoing Prevention of Money Laundering Act (PMLA) case. pic.twitter.com/y9sXghnNzy
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
पीएम मोदी आज आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में होंगे शामिल
पीएम मोदी आज सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी आज सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें देश में बाढ़ प्रबंधन और हीट वेव (Heat Wave) से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से होगा. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु में TVK चीफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On - May 10,2026 12:00 AM IST



