आज की ताजा खबर LIVE: BJD को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने छोड़ी पार्टी

आज की ताजा खबर LIVE: BJD को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने छोड़ी पार्टी

एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा किया गया है. 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़े हैं. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये तो डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. वहीं मुंबई-आगरा हाईवे पर धुले के पास 3 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 25 May 2026 11:59 AM (IST)

    BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने छोड़ी पार्टी

    नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने पार्टी छोड़ दी है. वे नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद सामंत्रय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

  • 25 May 2026 11:50 AM (IST)

    CJP के खिलाफ याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इसे इतना भावुकता से न लें. ऐसी कोई गंभीर आवश्यकता नहीं है, हम देखेंगे. याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने आज CJI सूर्यकांत से जल्द सुनवाई की मांग की थी.

  • 25 May 2026 11:36 AM (IST)

    SC का पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय को नोटिस

    NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सर्वोच्च अदालत का इसी मामले में पहले आदेश भी है.

  • 25 May 2026 11:33 AM (IST)

    दिल्लीः IGI एयरपोर्ट पर फिर GPS स्पूफिंग का मामला

    दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक बार फिर GPS स्पूफिंग का मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम और रात करीब 16 से 18 विमानों ने जीपीएस स्पूफिंग की शिकायत की. GPS स्पूफिंग एक साइबर हमला होता है, जिसमें नकली रेडियो सिग्नल भेजकर असली सैटेलाइट सिग्नल को गड़बड़ा दिया जाता है. फिलहाल सरकारी एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं कि कि यह समस्या फिर क्यों शुरू हुई.

  • 25 May 2026 10:56 AM (IST)

    ब्रेंट क्रूड की कीमत 98 डॉलर प्रति बैरल

    अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड में करीब 6 परसेंट की गिरावट आई. इस वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर से नीचे आ गया है. अभी यह करीब 98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया.

  • 25 May 2026 10:24 AM (IST)

    असम में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड बिल

    असम सरकार ने विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड (UCC) बिल पेश कर दिया है. मंत्री अतुल बोरा ने यह बिल सदन में पेश किया. हालांकि विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर रहा है.

  • 25 May 2026 10:05 AM (IST)

    UP में DGP को लेकर कल होगा फैसला

    यूपी में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लेकर कल 26 मई को फैसला होगा. संघ लोक सेवा आयोग कल यूपी में डीजीपी का पैनल तय करने के लिए अपने कार्यालय में बैठक करेगा. इस बैठक में आयोग के अध्यक्ष या उनकी ओर से नामित कोई सदस्य इसकी अध्यक्षता करेगा. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय के गृह सचिव, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल, केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी या एनएसजी में से किसी एक फोर्स का डीजी जो यूपी कॉडर का ना हो, शामिल होगा.”

  • 25 May 2026 09:39 AM (IST)

    नासिक TCS केसः मतीन पटेल को SIT का समन

    नासिक TCS केस में आरोपी निदा खान को छुपाने के मामले में नासिक पुलिस की SIT ने आज AIMIM नेता मतीन पटेल को पूछताछ के लिए समन भेजा है. मतीन पटेल की आज SIT के सामने पेश होने को कहा गया है. मतीन पर आरोप है कि उसने आरोपी महिला निदा खान को छुपाने में मदद की थी.

  • 25 May 2026 09:21 AM (IST)

    महाराष्ट्रः धुले में हादसा, 6 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र में एक और सड़क हादसा हुआ है. मुंबई-आगरा हाईवे पर धुले के पास 3 गाड़ियों का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. धुले तालुका के ललिंग घाट में मुंबई आगरा हाईवे पर देर रात के करीब तीन गाड़ियों का हादसा हो गया. एक डंपर एक ट्रक पर पलट गया और फिर पीछे से आ रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस ने भी इन गाड़ियों को टक्कर मार दी.

  • 25 May 2026 08:55 AM (IST)

    कर्नाटकः भटकल में डूबने से 11 लोगों की मौत

    कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ इलाके में कल भटकल में तत्तिहक्कल नदी में सीपियां एकत्र करते समय डूबने से 11 लोगों की जान चली गई.

  • 25 May 2026 08:12 AM (IST)

    महाराष्ट्रः रायगढ़ में खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत की आशंका

    महाराष्ट्र के रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो जीप गहरी खाई में गिर गई. इस वजह से हादसे में 8 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि 2 शव बरामद कर लिए गए है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, वाहन में सवार 8 यात्रियों की मौत हो गई है.

  • 25 May 2026 08:08 AM (IST)

    JK: श्रीनगर और शोपियां में 2 जगहों पर NIA की छापेमारी

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पुलिस और CRPF के साथ छापेमारी कर रही है. NIA, पुलिस और CRPF ने शोपियां में 2 जगहों पर छापेमारी कर रही है. ये जगहें बैन किए गए संस्थान ‘सिराज-उल-उलूम’ से जुड़ी हैं, जिन पर कथित तौर पर आतंकी और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

  • 25 May 2026 07:18 AM (IST)

    बांग्लादेश के PM रहमान से मिले हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा

    बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने कल को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से विदाई मुलाकात की. रहमान ने हाई कमिश्नर को द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। हाई कमिश्नर ने दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे और मिली-जुली खुशहाली के लिए बांग्लादेश के साथ कई तरह के रिश्ते मजबूत करने की भारत की इच्छा को फिर से दोहराया. उन्होंने दोनों देशों की डेवलपमेंट प्रायोरिटी से चलने वाले सहयोग के अलग-अलग संभावित एरिया पर भी बात की.

  • 25 May 2026 07:04 AM (IST)

    मेट्रो सिटीज में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

    देश में एक बार फिर तेल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. जिससे दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार चले गए हैं. डीजल भी 95 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

  • 25 May 2026 06:39 AM (IST)

    राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एक अदालत में आज सुनवाई

    राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एक अदालत में आज सुनवाई है. मामला अमेरिका दौरे के दौरान भगवान राम को लेकर दिए गए बयान से जुड़े विवाद का है.

  • 25 May 2026 06:20 AM (IST)

    डीजल की कीमतों में 2.71 और पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी

    डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

  • 25 May 2026 05:14 AM (IST)

    मुस्लिम संगठन ने ईद-उल-अजहा पर गाय की कुर्बानी न देने की अपील की

    मुसलमानों के एक संगठन ने समुदाय के लोगों से ईद-उल-अजहा के दौरान गाय की कुर्बानी न देने की अपील की. संगठन ने कहा कि कानूनी प्रतिबंधों और अशांति की आशंका को देखते हुए किसी अन्य जानवर की कुर्बानी देना उचित होगा.ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड (एआईपीयूबी) ने पशुओं की कुर्बानी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही.संगठन ने कहा, निस्संदेह, कुर्बानी इबादत का एक कार्य है और शरीयत के अनुसार गाय भी उन जानवरों में शामिल है, जिनकी कुर्बानी दी जा सकती है.

  • 25 May 2026 03:58 AM (IST)

    आज आगरा और जयपुर दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो

    अमेरिकी विदेश मंत्री का आज आगरा और जयपुर दौरे पर हैं. सुबह 9:00 बजे आगरा पहुंचेंगे. पत्नी के साथ ताज का दीदार करेंगे. दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे और आमेर किले जाएंगे.

  • 25 May 2026 02:05 AM (IST)

    मैं ईरान के साथ समझौता करता हूं, तो वह अच्छा और उचित होगा: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा, अगर मैं ईरान के साथ कोई समझौता करता हूं, तो वह अच्छा और उचित होगा, ओबामा द्वारा किए गए समझौते जैसा नहीं. हमारा समझौता बिल्कुल विपरीत है, लेकिन इसे किसी ने देखा नहीं है और न ही कोई जानता है कि यह क्या है. इस पर अभी पूरी बातचीत भी नहीं हुई है.

  • 25 May 2026 01:01 AM (IST)

    मुकुंदपुर इलाके में पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में पिता को किया गिरफ्तार

    दिल्ली: मुकुंदपुर इलाके में पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद कर उसके पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है. आरोपी की पहले से एक बेटी थी और दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसने हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. स्रोत: दिल्ली पुलिस

  • 25 May 2026 12:00 AM (IST)

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज आगरा और जयपुर के दौरे पर रहेंगे

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज आगरा और जयपुर दौरे पर हैं. वे सुबह 9:00 बजे आगरा पहुंचेंगे. पत्नी के साथ ताज का दीदार करेंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज आगरा और जयपुर दौरे पर हैं. वे सुबह 9:00 बजे आगरा पहुंचेंगे. पत्नी के साथ ताज का दीदार करेंगे. दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे और आमेर किले जाएंगे. नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज राजस्थान के बीकानेर का दौरा निर्धारित है. यह दौरा मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने की योजनाओं और जवानों के साथ संवाद पर केंद्रित है. राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एक अदालत में आज सुनवाई है. यह मामला अमेरिका दौरे के दौरान भगवान राम को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़े विवाद का है. यूरोपीय संघ परिषद और यूरोपीय परिषद द्वारा भविष्य की रणनीतियों को लेकर आज से 7 जून 2026 तक चलने वाले बहुदिवसीय नीतिगत कार्यक्रमों और बैठकों की शुरुआत हो रही है. पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के समुद्री व्यापार, शिपिंग, बुनियादी ढांचे और नाविकों की सुरक्षा को लेकर संसदीय समिति विचार करेगी. ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज करने के मामले पर सुनवाई होगी. बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम होंगे. इस कड़ी में मुंबई में बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रहेंगे मौजूद. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज धार भोजशाला का दौरा कर मां वाग्देवी (सरस्वती) की पूजा-अर्चना करेंगे. मोहन यादव सुबह 9 से 10 बजे के बीच भोजशाला पहुंच सकते हैं. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - May 25,2026 12:00 AM IST

Follow Us