King: इंडिया का सबसे बड़ा डायरेक्टर, सबसे बड़ा स्टार…शाहरुख खान के को-एक्टर ने शेयर किया ‘किंग’ का एक्सपीरियंस
Shah Rukh Khan King: एक्टर अक्षय ओबेरॉय शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. अक्षय ने इसमें काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की काफी तारीफ की है.
Shah Rukh Khan King: साल 2026 में आगे रिलीज होने जा रही बड़ी फिल्मों में एक बड़ा नाम शाहरुख खान की ‘किंग’ का भी है. शाहरुख के अलावा अनिल कपूर, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन समेत और भी कई बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं. स्टारकास्ट में एक नाम एक्टर अक्षय ओबेरॉय का भी है. उन्होंने फिल्म में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है और कहा कि सिद्धार्थ आनंद बहुत ही शानदार तरीके से सीन को फिल्माते हैं.
अक्षय ओबेरॉय ने कहा कि इस फिल्म में उनका छोटा सा ही रोल है, लेकिन उनका फिल्म में काम करने का अनुभव जबरदस्त रहा. अमित भाटिया के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि किंग का एक्सपीरियंस कैसा रहा? इसपर उन्होंने कहा, “शानदार, सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करना…मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे पूछा था कि तुम खुश हो. मैंने उनसे कहा था कि मैं जब कभी भी आपके साथ शूटिंग करता हूं तो मैं बहुत खुश रहता हूं.”
अक्षय ओबेरॉय ने की सिद्धार्थ आनंद की तारीफ
अक्षय ने आगे कहा, “वो बहुत ही जबरदस्त डायरेक्टर हैं. वो शानदार तरीके से शूट करते हैं. मैं उनके साथ काम करना काफी पसंद करता हूं. वो काफी खुशमिजाज इंसान हैं. वो फिल्में बनाना पसंद करते हैं, उन्हें सिनेमा से प्यार है, वो अच्छे एक्टर को पसंद करते हैं. खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं. दिलदार पंजाबी हैं वो. मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं.”
स्टारकास्ट पर क्या बोले अक्षय ओबेरॉय?
जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लग रहा है कि ‘किंग’ की रिलीज के बाद उनके करियर में एक और लीप आएगा यानी तरक्की होगी. इसपर अक्षय ने कहा, “इतनी प्रतिष्ठित फिल्म है. हालांकि, छोटा सा रोल है मेरा. पर इतनी प्रतिष्ठित फिल्म है, शाहरुख खान साहब की फिल्म है. पूरा देश इंतजार कर रहा है…और करना भी चाहिए. इंडिया के सबसे बड़े डायरेक्टर, सबसे बड़ा स्टार, स्टारकास्ट में नामचीन लोग हैं और मैं भी हूं.”
ये भी पढ़ें-
अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट, 2 Cr तो स्टैंप ड्यूटी चुकाई
इनको जेल में होना चाहिए FAKE AI वीडियो से परेशान सलमान खान, बोले- मेरी भी बनाते हैं
अक्षय ओबेरॉय ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि उन्हें कॉल आया था और कहा गया था कि आओ इस फिल्म में काम करो. बहरहाल, ‘किंग’ शाहरुख के फैंस के लिए भी बेहद खास है. तीन सालों के बाद SRK पर्दे पर दिखने वाले हैं. उनकी आखिरी रिलीज 2023 में आई ‘डंकी’ थी. बता दें कि ‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.




