The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ की ‘द वन’ ने मारी हाफ सेंचुरी, मंडे टेस्ट में ‘हनुमान अंश’ को दी मात! कितना हुआ कारोबार?

The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ की ‘द वन’ ने मारी हाफ सेंचुरी, मंडे टेस्ट में ‘हनुमान अंश’ को दी मात! कितना हुआ कारोबार?

The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने पहले 4 दिन में सेंचुरी मारी है, साथ ही मंडे टेस्ट में यह पिक्चर पास हुई या फेल, जान लीजिए.

The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत मिली थी. साथ ही रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को इसने दुनियाभर से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, ऑडियंस की तरफ से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है. साथ ही लगातार कमाई कर रही है. वीकेंड के बाद किसी भी फिल्म के लिए मंडे का दिन सबसे अहम माना जाता है. ‘द वन’ ने मंडे टेस्ट में अपनी पकड़ बनाए रखी है और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

अब फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जी हां, फिल्म ‘द वन’ ने चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. साथ ही टोटल शोज की संख्या बीते दिन 7,012 रही थी. वहीं, ऑक्यूपेंसी रेट 20 परसेंट रहा था. इसी के साथ ही तमन्ना भाटिया की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 38.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि, ग्रॉस कलेक्शन अब 46.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ओवरसीज से फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिखा है.

फिल्म के कारोबार में कितनी कमी आई?

दरअसल संडे को ‘द वन’ ने 14.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, अब यह बिजनेस मंडे को 5.25 करोड़ रुपये का रहा है. यानी कुल कलेक्शन में 63 परसेंट की कमी आई है. दरअसल फिल्म का बिजनेस 8 करोड़ रुपये के साथ शुरू हुआ था, जब ओपनिंग डे पर पिक्चर ने इतने कमाए थे. फिर दूसरे दिन का कारोबार 11.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन- 14.35 करोड़ की कमाई हुई थी. वहीं, अब चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.

‘द वन’ के लिए सबसे अच्छी और राहत की बात यह है कि फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है. ‘द वन’ ने बीते सोमवार को ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन को मात देते हुए उससे ज्यादा का कारोबार किया है. वैसे मेकर्स को उम्मीद है कि मिला-जुला रिस्पॉन्स होने के बावजूद वीकडेज में फिल्म की कमाई में बैलेंस बना रहेगा. साथ ही आने वाले दिनों में यह नए रिकॉर्ड बनाएगी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More