अभिजीत-ACP प्रद्युमन छोड़िए… दया के नए शो में CID के सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर की एंट्री हो गई
CID Stars Show Paapanasham: दयानंद शेट्टी के नए शो 'पापनाशम' में CID का एक आइकॉनिक कैरेक्टर भी नजर आने वाले हैं. यहां बात एक्टर के.के गोस्वामी की हो रही है. उन्होंने भी शो की शूटिंग शुरू कर दी है.
CID Stars Show Paapanasham: ACP प्रद्युमन, अभिजीत और दया… CID के इन तीनों कैरेक्टर्स को एक बार फिर से साथ देखने का फैंस का इंतजार जल्द ही पूरा होने जा रहा है. दया का किरदार निभाने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए ‘पापनाशम’ के नाम से एक क्राइम शो लेकर आ रहे हैं, जो दिसंबर के महीने में शुरू हो सकता है. शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है.
हाल ही में दया ने एक वीडियो जारी करते हुए शो के टाइटल का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने ये भी बता दिया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्टर आदित्य श्रीवास्तव यानी CID के अभिजीत और एक्टर शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन) भी दया के साथ इस शो में नजर आने वाले हैं. इन सबके अलावा एक्टर के.के. गोस्वामी भी ‘पापनाशम’ में नजर आएंगे.
CID में के.के गोस्वामी का रोल
के.के. गोस्वामी पिछले 3 दशक से सिनेमा की दुनिया का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है. वो CID का भी अहम हिस्सा रहे हैं. इस शो में वो ढेंचू के रोल में नजर आते थे, जो कि सीआईडी के लिए खबरी के तौर पर काम करता था. वो अपने इस रोल और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाते थे. उनका ये कैरेक्टर काफी आइकॉनिक है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
तुम्हारी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पातींसुनील पाल ने सलमान खान को क्यों कही ये बात?
सलमान खान और नयनतारा की मॉन्स्टर ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कैसे कमा लिए?
CID भले ही बंद हो चुका है और इस शो के पुराने एक्टर्स एक नया शो ला रहे हैं, लेकिन उन सभी के साथ के.के गोस्वामी भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो भी इस शो की शूटिंग कर रहे हैं. ‘पापनाशम’ यूट्यूब पर आएगा. फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंसमेंट का इंतजार है. हालांकि, ऐसी खबरें है कि दिसंबर में ये शो शुरू हो सकता है. सीआईडी के तमाम फैंस इस नए शो के लिए एक्साइटेड हैं. एक्टर अजय नागरथ (पंकज) और अंशा सैयद (पूर्वी) भी शो का हिस्सा हैं.




