न अमिताभ बच्चन, न शाहरुख खान… दुनिया का वो इकलौता शख्स, जिसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को इंस्टाग्राम पर 1.48 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. हालांकि, वो सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं. जानिए वो इंसान कौन है.
Who does Aishwarya Rai follow on Instagram: मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले तीन दशकों से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. साल 1997 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से डेब्यू किया था. उसी साल राहुल रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘और प्यार हो गया’ नाम की फिल्म के जरिए बॉबी देओल के साथ उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी. उसके बाद ऐश्वर्या कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं. उन्होंने खूब नाम कमाया. उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है.
ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम पर 14.8 मिलियन (1 करोड़ 48 लाख) फॉलोअर्स हैं, लेकिन वो सिर्फ एक आदमी को ही फॉलो करती हैं. ऐश्वर्या जिस शख्स को फॉलो करती हैं, वो ना तो बॉलीवुड के महानायक और उनके ससुर अमिताभ बच्चन हैं और ना वो बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान हैं. तो फिर वो कौन है, जिसे ऐश्वर्या फॉलो करती हैं.
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय?
ऐश्वर्या राय जिस एक इंसान को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति और बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन हैं. जी हां, वो सिर्फ जूनियर बच्चन को ही फॉलो करती हैं. दोनों ने साल 2007 में शादी की थी. दोनों एक बेटी के माता-पिता भी हैं. उनकी बेटी का नाम आराध्या बच्चन हैं.
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन इंस्टाग्राम पर कितने लोगों को फॉलो करते हैं?
अभिषेक बच्चन की भी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 12. 1 (1 करोड़ 21 लाख) लोग फॉलो करते हैं. वहीं अभिषेक 329 लोगों को फॉलो करते हैं. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, आलिया भट्ट समेत और भी कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
Bigg Boss 20: कौन हैं मिट्ठू डॉन नकुल धुल? जिनकी एंट्री होते ही बाहर करने की मांग होने लगी
तेज प्रताप यादव अचानक राइज एंड फॉल 2 से बाहर, 3 वाइल्डकार्ड एंट्री ने बदला घर का माहौल
ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट
ऐश्वर्या राय ने 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट किया. ऐश्वर्या ने खुद की ओर से और अपनी बेट की ओर से बिग बी को बधाई दी. आराध्या और बिग बी की एक साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई प्यारे पा-दादाजी. आपको ढेर सारा प्यार. हमेशा आपके ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे.”




