Amitabh Bachchan: शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को लगी चोट, खड़े होने में हो रही दिक्कत, खुद दिया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के दौरान फिसलकर गिर गए. उनके घुटने में चोट लग गई है. एक्टर ने खुद ही हालिया एपिसोड में इस बारे में जानकारी दी.
Amitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की होस्टिंग की दुनिया दीवानी है. वो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जोशभरे अंदाज में नजर आते हैं. वो शो में एंट्री करते हैं, खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलते हैं और फिर जाकर हॉट सीट पर बैठ जाते हैं. हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें बैठकर मोनोलॉग बोलते हुए देखा गया. इस चीज को देखकर फैंस चिंतित हो गए. बिग बी ने बताया उनके घुटने में चोट लगी हुई है. इसलिए वो बैठकर अपनी लाइन बोल रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने शो में कहा कि आमतौर मैं खड़ो होकर मोनोलॉग बोलता हूं, लेकिन मेरे घुटने में चोट लगी है. आगे उन्होंने ये भी कहा कि मैं शूटिंग के दौरान फिसलकर गिर गया था. इसकी वजह से मुझे चोट लग गई. उन्होंने बताया कि उनके बाएं घुटने में चोट लगी है. इस वजह से वो बैठकर ही मोनोलॉग बोल रहे हैं.
चोट ज्यादा गंभीर नहीं- बिग बी
अमिताभ बच्चन की बातें सुनकर शो में मौजूद दर्शक और उनके चाहने वाले परेशान नजर आए. फैंस को चिंतित देख उन्होंने बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वो सिर्फ कंटेस्टेंट को होस्ट करने के लिए ही खड़े होंगे. इसके अलावा वो बाकी की अपनी लाइनें बैठकर ही बोलेंगे.
फैंस ने बिग बी के लिए की प्रार्थना
बिग बी भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. फिल्मी पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है. वो करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं. शो में ऑडियंस ने उनके जल्दी ठीक होने लिए प्रार्थना भी की. बहरहाल, अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 10 अगस्त से शुरू हुआ. सोमवार से शुक्रवार राज 9 बजे उनका ये शो ऑन एयर हो रहा है.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की प्रहार में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज
‘रामायण’ का हिस्सा अमिताभ बच्चन
इसके अलावा वो इसी साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में उन्होंने जटायु के कैरेक्टर को आवाज दी है. साथ ही वो इस पिक्चर के नैरेटर भी हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.




