IND U19 vs PAK U19 Live: आर्यवीर अर्धशतक के बाद आउट, भारत को लगा पहला झटका

IND U19 vs PAK U19 Live: आर्यवीर अर्धशतक के बाद आउट, भारत को लगा पहला झटका

IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें ओमान के अल अमरात स्टेडियम में आमने-सामने हैं.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 14 Nov 2026 03:53 PM (IST)

    IND vs PAK U19 Final Live: पहला विकेट गिरा

    आर्यवीर सहवाग (58) की एक अच्छी पारी का अंत हो गया है. स्पिनर निकाब की गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में वो लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. इस तरह भारत का पहला विकेट गिरा.

  • 14 Nov 2026 03:40 PM (IST)

    IND vs PAK U19 Final Live: आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक

    आर्यवीर सहवाग ने एक जबरदस्त अर्धशतक जमाया है. उन्होंने 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा अर्धशतक और 5 पारियों में कुल चौथी बार 50 से ज्यादा का स्कोर है.

  • 14 Nov 2026 03:16 PM (IST)

    IND vs PAK: 50 रन पूरे

    भारत ने 9 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं. लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही है.

  • 14 Nov 2026 02:59 PM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की अच्छी शुरुआत

    टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं. आर्यवीर सहवाग 18 रन और लक्ष्य रायचंदानी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 14 Nov 2026 02:42 PM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पारी शुरू

    भारतीय टीम के रन चेज की शुरुआत हो गई है, टीम को जीत के लिए 338 रन बनाने हैं. लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग क्रीज पर हैं.

  • 14 Nov 2026 02:02 PM (IST)

    IND vs PAK: पाकिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 337 रन

    पाकिस्तान ने 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में उस्मान खान और हयाम खान का अहम योगदान रहा. उस्मान खान ने 107 रनों की एक शानदार पारी खेली. वहीं, हयाम खान ने 80 रनों का योगदान दिया. कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 63 रन बनाए.

  • 14 Nov 2026 01:55 PM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: 8वां विकेट गिरा

    पाकिस्तान को 332 रन के स्कोर पर 8वां झटका लगा है. नकाब शफीक 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

  • 14 Nov 2026 01:46 PM (IST)

    IND vs PAK: भारत को मिली 7वीं सफलता

    भारत को 7वीं सफलता भी मिल गई है. हमजा जहूर 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान ने ये विकेट 317 रन के स्कोर पर गंवाया है.

  • 14 Nov 2026 01:42 PM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: भारत को मिली छठी सफलता

    पाकिस्तान ने 311 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. हसनैन अब्बास डार 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट चिगुरुपति वेंकट ने हासिल किया है.

  • 14 Nov 2026 01:38 PM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान को 5वां झटका

    पाकिस्तान ने 305 रन के स्कोर अपना 5वां विकेट भी गंवा दिया है. फरहान यूसुफ 60 गेंदों पर 63 रनों की एक कप्तानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं.

  • 14 Nov 2026 01:34 PM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को मिली चौथी सफलता

    पाकिस्तान ने 299 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अहमद हुसैन 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

  • 14 Nov 2026 01:10 PM (IST)

    IND vs PAK: 40 ओवर का खेल पूरा

    पाकिस्तान ने 40 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं. कप्तान फरहान यूसुफ 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.

  • 14 Nov 2026 12:51 PM (IST)

    U19 Asia Cup 2026: उस्मान खान शतक जड़कर आउट

    उस्मान खान 111 गेंदों पर 107 रनों की एक शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये बड़ी सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.

  • 14 Nov 2026 12:45 PM (IST)

    IND vs PAK: उस्मान खान ने जड़ा शतक

    उस्मान खान ने 106 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी हैं और अब इस बड़े मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए अहम पारी खेल रहे हैं.

  • 14 Nov 2026 12:25 PM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: 200 रन पूरे

    पाकिस्तान ने 29 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 87 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं, फरहान यूसुफ 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 14 Nov 2026 12:19 PM (IST)

    IND vs PAK: भारत को मिली बड़ी सफलता

    टीम इंडिया को एक बड़ी सफलता मिली है. अब्दुल कादिर 54 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये सफलता अर्जुन रजत ने दिलाई है.

  • 14 Nov 2026 11:59 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: अब्दुल कादिर की भी फिफ्टी

    अब्दुल कादिर ने एक शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 21 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. उस्मान खान भी 64 रन बनाकर जमे हुए हैं.

  • 14 Nov 2026 11:37 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: उस्मान खान का अर्धशतक

    उस्मान खान का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने फाइनल में भी पाकिस्तान के लिए एक अहम पारी खेलने का काम किया है. उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

  • 14 Nov 2026 11:30 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: 100 रन पूरे

    पाकिस्तान ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अब्दुल कादिर 17 गेंदों पर ही 34 रन ठोक चुके हैं.

  • 14 Nov 2026 11:12 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को पहली सफलता

    पाकिस्तान ने 62 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. हयाम खान 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.

  • 14 Nov 2026 11:05 AM (IST)

    IND vs PAK: 50 रन के पार

    पाकिस्तान ने 6.3 ओवर में ही बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन लगा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बढ़ता जा रहा है. उस्मान खान 27 रन और हयाम खान 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

  • 14 Nov 2026 10:48 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

    पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. उस्मान खान और हयाम खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

  • 14 Nov 2026 10:35 AM (IST)

    IND vs PAK: मुकाबले की शुरुआत

    अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का आगाज हो गया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान और हयाम खान क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान मोहित उलवा ने संभाली है.

  • 14 Nov 2026 10:15 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकट

    पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली रजा, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह.

  • 14 Nov 2026 10:14 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पहले फील्डिंग

    फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने वाली है.

IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच में महामुकाबला अल अमरात स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस एडिशन में भी इन दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर है. ग्रुप स्टेज में लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की नजर अपना बदला पूरा करने पर रहने वाली है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अभी तक 31 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों को अपने नाम किया है, वहीं, पाकिस्तानी टीम 13 मैचों में ही बाजी मार सकी है. इसके अलावा एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है.

Published On - Nov 14,2026 10:12 AM IST

Follow Us